Agra, Uttar Pradesh, India. सारथी फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक कार्यालय 124, सरलाबाग, दयालबाग पर हुई। बैठक में आज के राजनीतिक परिदृश्य को लेकर चर्चा हुई। जो राजनीतिक दल छोटे राज्यों का समर्थन करेगा, उसे सहयोग करने पर विचार किया गया। उत्तर प्रदेश को कई राज्यों में विभाजित करने की आवश्यकता बताई गई। इस संबंध में ताज प्रदेश निर्माण के लिए चल रहे आंदोलन को समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताई गई।
ट्रस्ट अभी तक अपने कार्यों का प्रचार नहीं करता था। बैठक में तय किया गया कि किए गए कार्यों का प्रचार होगा। विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत जनता को जागरूक किया जाएगा। शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। नम्बर माह में रामलाल आश्रम सिकंदरा में बुजुर्ग माता-पिता और गायों के एक समय की भोजन सेवा पर 7300 रुपये व्यय किए गए। मुख्य योगदान पूर्व पीसीएस अधिकारी यादराम सिंह वर्मा ने किया।
बैठक की अध्यक्षता दिनेश कुमार वर्मा ‘सारथी’ ने की। बैठक में मौजूद वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादराम सिंह वर्मा, राजीव वर्मा, सतीश अग्रवाल, सचिव डॉ. सुरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. केशव कुमार शर्मा ने बताया कि निर्णय लिया गया कि हर माह साहित्यिक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसी माह आचार्य यादराम सिंह ‘कविकिंकर’ की पुस्तकों को लोकार्पण और सम्मानित करने का फैसला किया गया। वे ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। अन्य कवियों का भी सम्मान किया जाएगा।
- नए साल पर सीएम योगी का संदेश: एआई, टेक्नोलॉजी और निवेश से वैश्विक राजधानी बनने की राह पर उत्तर प्रदेश - December 30, 2025
- कोहरे में खोया उत्तर प्रदेश, 20 जिलों में विजिबिलिटी होगी बेहद कम, हाड़ कंपाने वाली ठंड का नया राउंड शुरू - December 30, 2025
- 31 दिसंबर को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 1950 पर SMS भेजकर मिनटों में जांचें अपना नाम - December 30, 2025