dulha dulhan

UP Election 2022 खेरागढ़ विधासभा सीट से नवविवाहिता मोनिका सिंह सिकरवार की भाजपा से दावेदारी

POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. आखिरकार नवविवाहित मोनिका सिंह सिकरवार की खेरागढ़ विधानसभा सीट से दावेदारी पक्की हो गई है। वे भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ना चाहती हैं। मोनिका सिंह का विवाह छह दिसम्बर, 2021 को आगरा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता भानु प्रताप सिंह चौहान के पुत्र जितेन्द्र चौहान के साथ हुआ था। सात दिसम्बर को हेलीकॉप्टर से विदा होकर ससुराल आईं तो उनके नाम की चर्चा हर जगह होने लगी।

मोनिका सिंह ने विवाह से पूर्व भी खेरागढ़ विधानसभा सीट से दावेदारी की थी। विदाई के समय मीडिया ने जब इस बारे में सवाल पूछा तो उन्होँने निर्णय ससुराल वालों पर डाल दिया था। भानु प्रताप सिंह चौहान को मोनिका सिंह के चुनाव लड़ने पर कोई आपत्ति नहीं है। इसके साथ ही वे चाहते हैं कि मोनिका सिंह के मायके वाले भी चुनाव लड़ाने के लिए राजी हों। 13 दिसम्बर, 2021 को मोनिका सिंह के भ्राता बालकृष्ण ने भी सहमति जता दी। इसके साथ ही मोनिका सिंह का चुनावी राजनीति में आना तय हो गया है। कहा जा रहा है कि अगर भाजपा ने मौका दिया तो मोनिका सिंह अपनी जन्मभूमि को कर्मभूमि में बदलकर खेरागढ़ का समग्र विकास करेंगी। बता दें कि मोनिका सिंह का मायका और ससुराल पक्ष दोनों ही राजनीतिक पैठ रखते हैं। उनके श्वसुर भानु प्रताप सिंह चौहान को चुनाव लड़ने का पूरा अनुभव है। उनकी पार्टी में अच्छी खासी घुसपैठ मानी जाती है।

2017 के विधानसभा चुनाव में खेरागढ़  विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश कुमार गोयल विधायक बने थे। उन्होंने बसपा के भगवान सिंह कुशवाहा को चुनाव में हराया थाय़। भाजपा के महेश कुमार गोयल को 93,510 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे बसपा के भगवान सिंह कुशवाहा को 61,511 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस की कुसुम लता दीक्षित थीं, जिन्हें 23,088 वोट मिले थे। 2012 में यह सीट बसपा ने जीती थी। 2012 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी के भगवान सिंह कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी की रानी पक्षलिका सिंह को हराया था। भगवान सिंह कुशवाहा को 69,533 वोट मिले थे, जबकि सपा की रानी पक्षलिका सिंह को 62,427 वोट मिले थे।

यह सीट भी आगरा की उन सीटों में शामिल है जहां से आज तक समाजवादी पार्टी का खाता नहीं खुला है। इस सीट पर 1952 में पहली बार चुनाव हुए थे और कांग्रेस के जगन प्रसाद रावत को जीत मिली थी। कांग्रेस इस सीट से 8 बार, भाजपा 3 बार और बीएसपी 2 बार चुनाव जीत चुकी है।

इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 75 हजार वोटर हैं। क्षेत्र में त्यागी, क्षत्रिय, ब्राह्मण, वैश्य, कुशवाहा, जाटव और जाट जिसे चाहें, विधायक बना सकते हैं। त्यागियों 40 गांव निर्णायक भूमिका में रहते हैं।

Dr. Bhanu Pratap Singh