Agra, Uttar Pradesh, India. भारत निर्वाचन आयोग के नए मतदाता बनाये जाने के विशेष कैंप के अंतर्गत वार्ड 75 आवास विकास पश्चिम में क्षेत्रीय पार्षद सुषमा जैन द्वारा शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज पर वोटर हेल्प डेस्क का आयोजन किया। इस हेल्प डेस्क का शुभारंभ आगरा के महापौर नवीन जैन ने युवा मतदाताओं के फॉर्म भर कर किया।
महापौर नवीन जैन ने कहा कि युवा और महिला वर्ग जरूर वोटर बने। चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि लोगों को अवश्य मतदान करना चाहिए, यह राष्ट्र से जुड़ी एक जिम्मेदारी है जिसे हम सभी को निभाना चाहिए।

क्षेत्रीय पार्षद सुषमा जैन ने कहा कि वार्ड 75 के अन्य मतदान केंद्रों पर भी हेल्प डेस्क लगाई जाएगी। आज हेल्प डेस्क पर बड़ी संख्या में फॉर्म 6 भर कर बीएलओ को सौंपे गए।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश पालीवाल, रविंद्र जैन, मिशन मोदी अगेन के महानगर अध्यक्ष केदार सिंह परमार, भाजपा वार्ड अध्यक्ष अतुल शास्त्री, जितेंद्र भारद्वाज, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी दीपेश अग्रवाल, कैलाश मंडल सोशल मीडिया प्रभारी केशव छाबड़ा, शशांक भदोरिया, पार्थ अग्रवाल, महक शर्मा आदि मौजूद रहे।
- आगरा में भाजपा नेता की कार पर हमला: फतेहाबाद में दबंगों ने की तोड़फोड़, साथी को पीटकर किया लहूलुहान - March 7, 2026
- उत्तर भारत में बढ़ा ‘ह्यूमिडिटी’ का टॉर्चर: दिल्ली-वाराणसी समेत कई शहरों में पसीने वाली गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड - March 7, 2026
- Agra News: गढ़ी महासिंह खेड़ा के अमित हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और हत्यारोपी गिरफ्तार, कत्ल में इस्तेमाल फावड़ा बरामद - March 7, 2026