Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि 2022 के चुनाव में सपा पूरी तरह से सफा हो जाएगी। सपा की सरकार का मतलब उत्तर प्रदेश के 5 जिलों का विकास। सपा के शासनकाल में बिजली गायब रहती थी और हमारी सरकार में जाती नहीं है। यह वहीं सपा है जिससे उत्तर प्रदेश की जनता खफा है। 10 मार्च को समाजवादी पार्टी पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने आगरा की सभी नौ सीटें जीतेंगे। इससे सभी दलों में बेचैनी है कि आखिर किस आधार पर ऐसा दवा किया है।
श्री मौर्य भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के एक होटल में बनाए गए मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा- जिस प्रकार 2017 से भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही थी, उसी प्रकार से 2022 में पूरे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है। आगरा की सभी 9 सीटों के साथ हम एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रहे हैं। 10 मार्च को समाजवादी पार्टी समाप्त हो जाने वाली पार्टी बनने वाली है। समाजवादी पार्टी का गठबंधन गुंडागर्दी का है, दंगाइयों का है, भ्रष्टाचारियों का है, माफियाओं का है, उत्तर प्रदेश के लोगों को उत्तर प्रदेश से पलायन करने के लिए विवश करने वालों के साथ है।
श्री मौर्य ने कहा कि यह लड़ाई गुंडागर्दी बनाम सुशासन की है। यह लड़ाई पलायन करवाने वालों से बचाने वालों के बीच में है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जो सूची आई है उसे देखने के बाद प्रदेश की जनता ने एकदम समझ लिया है कि श्री अखिलेश यादव यह बयान देते थे कि यह नई सपा है, वह नई सपा नहीं, यह वहीं सपा है जिससे जनता बहुत पहले से ही खफा है। इसलिए 2022 में सपा पूरी तरह से सफा है!
उन्होंने कहा- सपा के साथ-साथ चाहे, वह बसपा हो, चाहे वह कांग्रेस हो, चाहे भाजपा विरोधी, अन्य कोई राजनीतिक दल हो, उन सभी को मैं आज यह कहना चाहता हूँ कि उत्तर प्रदेश की भोली-भाली जनता को सब पता है। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जब सारे विरोधी सपा, बसपा, कांग्रेस, लोकदल सब एक हो गए थे, तब भी उत्तर प्रदेश की जनता ने उत्तर प्रदेश में हमें 51 % वोट दिया। हमें 64 सांसद दिए, जिसमें उन्होंने हमें एसपी सिंह बघेल जो कि मेरे साथ हैं, इनको भी भारी बहुमत से जिताकर लोकसभा में भेजा।
उन्होंने कहा -मैं आज यह एक बार फिर विश्वास से कह रहा हूं कि हमारी सरकार ने विकास किया है। हमारी सरकार ने गरीब कल्याण को ऐसी योजनाएं दी है, जिसे आजादी के तत्काल बाद में लागू होना चाहिए था लेकिन उन्हें लागू नहीं किया गया। जब उत्तर प्रदेश और केंद्र में दोनों जगह भाजपा की सरकार बनी तो गरीब कल्याण की दृष्टि से बहुत बड़े बड़े कार्यक्रम किए हैं। हमने लगभग 43 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराए हैं। 2.5 करोड़ लगभग गरीबों के घरों में शौचालय बनवाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से प्रति यूनिट 5 किलो राशन, के साथ-साथ 1 किलो दाल, 1 किलो तेल, 1 किलो नमक और 1 किलो चीनी उपलब्ध कराने का काम किया है।
श्री मौर्य ने बताया कि सपा की सरकार के समय बिजली गायब रहती थी, हमारी सरकार के समय बिजली उपलब्ध रहती है। जो कहते हैं हम 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे वह झूठ बोल रहे हैं और फरेब कर रहे हैं। यह बात मैं भी जानता हूं आप सब मेरे पत्रकार मित्र भी जानते हैं कि जब सपा की सरकार थी पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली के लिए त्राहि मची हुई थी लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में एक अलग प्रकार का वातावरण बना है। सपा की सरकार का मतलब 5 जिलों का विकास होता था, बाकी 70 जिलों को वह भूल जाते थे। भाजपा की सरकार का मतलब सभी 75 जिलों का बिना किसी भेदभाव के। सभी तीर्थ स्थलों का विकास हो रहा है। अगर मंदिर बन रहा है, तो गरीबों का घर भी बन रहा है। अगर काशी, अयोध्यास, प्रयागराज, मथुरा-वृंदावन और आगरा का भी विकास हो रहा है। हमारी सरकार का लक्ष्य विकास करना और सुशासन देना है। उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता को सुरक्षा औप रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान करना है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों की समस्या हमारी समस्या है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त है। हर क्षेत्र में हमारी सरकार के 5 साल मे से डेढ़ वर्ष कोरोना की भेंट चढ़ गया और इसके बाद भी हमने 15 साल की सपा- बसपा सरकारों से अच्छा काम किया है। इसके कारण भाजपा के प्रति अभी भी लोगों का व्यापक समर्थन है और इसके लिए उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता का मैं धन्यवाद करता हूँ।
उन्होंने कहा- आगरा की सभी 9 सीटों के सभी मतदाता बहनों से मैं अपील करता हूँ कि वह एक बार फिर से सुशासन देने वाली, विकास करने वाली और भ्रष्टाचार से मुक्त, उत्तर प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत रहने वाली, भ्रष्टाचार मुक्त नौकरियां देने वाली, भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर से अवसर दें। कमल का फूल खिला कर विकास के पथ पर उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने में डबल इंजन की सरकार को मजबूत बनाने का काम करें।
इस मौके पर केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, भाजपा ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, गुड्डू मैनन, शिवम तिवारी, नवीन, गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सहयोग की विनम्र अपील
यह वेबसाइट किसी धन्नासेठ या माफिया द्वारा संचालित नहीं है। यह पत्रकारों का नवाचार है। सकारात्मक रवैया है। हम पीत पत्रकारिता नहीं करते हैं, ब्लैकमेलिंग नहीं करते हैं, इस कारण आर्थिक संकट है। वेबसाइट के निरंतर संचालन में आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। कृपया हमें विज्ञापन या डोनेशन देकर सहयोग करें। डॉ. भानु प्रताप सिंह, संपादक
गूगल-पे, पेटीएम 9412652233
Bank: SBI
Account: 10318742097
IFSC: SBIN0016266
समाचार और विज्ञापन के लिए सहयोग संपर्क करें- livestorytime1@gmail.com
मोबाइल- 9412652233, 9411626345
- Agra News: रहनकलां रेनीवेल प्रोजेक्ट के यमुना नदी पर इम्पैक्ट की स्थिति अस्पष्ट, करोडों लीटर जल दोहन की क्षमता के बारे में जिला पंचायत अध्यक्ष ने विवरण मांगा - March 9, 2025
- Agra News: श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में खेली गयी टाफी− चाकलेट की होली, आज होगी बरसाने लठामार होली - March 9, 2025
- Agra News: छात्राओं से छेड़खानी करने वाले युवक पुलिस गिरफ्त में आते ही बोले- वह हमारी बहनें हैं भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे - March 8, 2025