Agra, Uttar Pradesh, India. प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के खंदारी स्थित जेपी सभागार से लाइव टेलीकास्ट में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भाग लेने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयन्त चौधरी को बच्चा मानते हुए कहा कि वह अभी-अभी मैदान में आए हैं। पत्रकारों के सवाल कि क्या जाट भाजपा से नाराज हैं, उन्होंने कहा कि जयन्त के बारे में कम कहा जाए वही बेहतर है। इतिहास का ज्ञान उनका कमजोर है। बच्चों को माफ कर देना चाहिए।
धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा- जिन लोगों के लिए समाजवाद की परिभाषा कुछ विशेष वर्गों और एक परिवार तक सीमित है, उन्हें उप्र की जनता ने 2014, 2017 और 2019 में रिजेक्ट कर दिया है। भाजपा पूर्ण बहुमत से शासन चला रही है लेकिन दायित्व सर्व समाज के लिए है। भाजपा ने सभी वर्गों की सेवा की है। इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि जनता हम पर फिर से विश्वास को दोहराएगी। भाजपा के राष्ट्रीय नेता घर-घर पहुंच रहे हैं। यह मजबूरी नहीं, प्रजातंत्र है। सोने का चम्मच लेकर जन्मे लोगों को यह पसन्द नहीं, इसलिए कहते हैं कि बीजेपी गली-गली घूम रही है। प्रदेश में चुनाव हो रहे हैं तो आस्ट्रेलिया या अमेरिका में घूमें क्या? प्रदेश में चुनाव हो रहे हैं तो जनता के आशीर्वाद के लिए प्रदेश के घर-घर में जाना होगा। कहा कि भाजपा की सरकार में हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज की यात्रा कर रहे हैं। आजादी के बाद से सर्वोच्च पद (पद्मश्री, पद्मभूषण जैसे सम्मान) कैसे मिलता था, आज विशेष काम करने वाले सामान्य लोगों को भी आज पद्मश्री मिल रहा है।
केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का स्वागत महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने पुष्प भेंट कर किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, राजस्थान से आए प्रवासी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश, आगरा महानगर के प्रभारी एवं ब्रज क्षेत्र महामंत्री हेमन्त राजपूत आदि मौजूद थे।
UP Election 2022 स्मृति ईरानी ने कहा- जय श्रीराम के उद्घोष की आदत डाल लें सपा के लोग
- बिना टांके, बिना निशान: एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के ईएनटी विशेषज्ञों ने रचा इतिहास, 35 वर्षीय महिला को मिला नया जीवन - March 30, 2026
- ताजनगरी में ‘स्व-पहचान’ की जंग: आगरा में किन्नरों का उग्र प्रदर्शन, बोले- मेडिकल टेस्ट के नाम पर अपमान मंजूर नहीं - March 30, 2026
- Agra News: पालीवाल पार्क में गुंडाराज! 20 नकाबपोशों ने दी थी तबाही की धमकी, रात में घुसकर उजाड़ दिया पार्क - March 30, 2026