Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सर्किट हाउस आगरा में पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। आगामी विधानसभा चुनाव-2022 की रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों को रोजना नौ बूथों पर जाकर बूथ अध्यक्ष से चाय पर चर्चा करने का निर्देश दिया।
आगामी चुनाव से संबंधित जिला एवं महानगर संचालन समिति की बैठक में स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा- सभी को चार महीने चुनाव में जुट जाना है। प्रत्येक पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख और संयोजक को रोजाना 9 बूथों पर जाकर बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख से चाय पर चर्चा करनी है। ज़्यादा से ज़्यादा परिवारों को जोड़ना है। सरकार के विकास कार्यों को बताना है, जिससे एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में पड़े। सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव यात्रा निकलेगी। चुनाव यात्रा का अधिक से अधिक जगह पर स्वागत हो और इसमें दलित समाज की महत्वपूर्ण भूमिका हो।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, अंजुला माहौर, विधायक जितेंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा, पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल, प्रभु दयाल कठेरिया, पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह, ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवल तिवारी, महामंत्री संतोष कटारा, शिव कुमार प्रमुख, उपाध्यक्ष सोनू चौधरी, मेघराज सोलंकी, महामंत्री मनोज गर्ग, मनोज राघव, रश्मि धाकड, हेमंत भोजवानी, यादवेंद्र शर्मा, उमाशंकर माहौर आदि पदाधिकारी थे।
- आगरा के स्वाद में महंगाई का ‘तड़का’: रसोई गैस के दाम बढ़ते ही ताजनगरी की शान बेड़ई-जलेबी हुई महंगी - March 11, 2026
- आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा का महाकुंभ: 28 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सूरसदन में अधिकारियों ने दिए पारदर्शिता के निर्देश - March 11, 2026
- अब पुलिस नहीं काट सकेगी आलू लदे वाहनों का चालान: योगी सरकार का बड़ा फैसला, कोल्ड स्टोरेज जा रहे किसानों को मिली बड़ी छूट - March 11, 2026