anjula mahor

UP election 2022 अंजुला माहौर का भारी विरोध, हाथरस भाजपा के दलित पदाधिकारी एकजुट, प्रत्याशी की निष्ठा और जाति पर सवाल, जेपी नड्डा को भेजे पत्र में खरी-खरी

Election POLITICS REGIONAL

Hathras, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए हाथरस सदर विधानसभा सीट से आगरा निवासी एवं पूर्व मेयर व भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजुला माहौर को भाजपा नेतृत्व द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध जारी है। स्थानीय स्तर पर भाजपा से टिकट मांगने वाले टिकटार्थियों द्वारा अंजुला माहौर का विरोध करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र भेजा गया है। साथ ही भाजपा प्रत्याशी की जाति पर भी प्रश्न उठाते हुए उन्हें फर्जी दलित बताया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रत्याशी बदले जाने की मांग की गई है।
भारतीय जनता पार्टी से हाथरस सदर सुरक्षित विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव 2022 में टिकट के लिए भाजपा के स्थानीय नेताओं द्वारा आवेदन किया गया था। भाजपा नेतृत्व द्वारा स्थानीय नेताओं को दरकिनार करते हुए एक बाहरी प्रत्याशी को टिकट दे दिया। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसी के चलते आज भाजपा से टिकट के लिए आवेदन करने वाले उक्त सभी नेताओं द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से गुहार लगाते हुए उन्हें पत्र भेजा गया है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे गए पत्र में भाजपा से आवेदनकर्ता टिकटार्थियों द्वारा कहा गया है कि 78- हाथरस विधानसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी का प्रभुत्व वाला क्षेत्र रहा है। हाथरस का दुर्भाग्य है कि भारतीय जनता पार्टी के दलित समाज के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करके आगरा निवासी श्रीमती अंजुला माहौर को टिकट देकर यहां के कार्यकर्ताओं की भावनाओं पर कुठाराघात किया गया है। पत्र में कहा गया है कि श्रीमती अंजुला माहौर दलित कोरी समाज की पैदायशी महिला नहीं हैं, उनके  शिक्षा बीटीसी के अवलोकन से स्पष्ट है कि वह सवर्ण जाति ठाकुर की जन्मजात महिला हैं और अंजुला माहौर के पिता की सर्विस बुक में भी जाति के कॉलम में कटिंग है तथा कूटरचित है।
पत्र में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि श्रीमती अंजुला माहौर फर्जी दलित को अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने से दलित समाज व क्षेत्रीय जनता में भारी रोष व्याप्त है तथा पार्टी ने दलित नेताओं से हाथरस को विहीन समझा गया है। अंजुला माहौर भारतीय जनता पार्टी के मेयर पद पर निर्वाचित होकर समाजवादी पार्टी में भी चली गई थी और उनकी निष्ठायें भी संदिग्ध रही है। भाजपा से टिकट मांगने वाले सभी टिकटार्थियों ने कहा है कि हम सभी हाथरस विधानसभा क्षेत्र के निवासी बाहरी प्रत्याशी को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेंगे। यह अनुसूचित जाति के नेताओं का खुला अपमान भी है।
उन्होंने मांग की है कि क्षेत्र की जनता को विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी हम में से किसी को भी  बनाया जाए। पत्र में भाजपा के प्रत्याशियों द्वारा भाजपा नेतृत्व के समक्ष अपनी एवं क्षेत्र की जनता की भावनाओं को रखते हुए शीघ्र विचार कर स्थानीय व्यक्ति को भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने की मांग की गई है।
पत्र पर पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक डॉ. बंगाली सिंह, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी, पूर्व जिला महामंत्री डॉ. चंद्रशेखर रावल, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रेम बिहारी चटर्जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री श्रीमती श्वेता दिवाकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीतू दिवाकर, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती संध्या आर्य, पूर्व सभासद रमन माहौर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा वासुदेव माहौर एड., जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा राजू राज एडवोकेट, प्रदेश मंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा रत्नेश चटर्जी के हस्ताक्षर हैं। इनके साथ ही मांग करने वाले अन्य भाजपा नेताओं में पूर्व सांसद प्रतिनिधि दिलीप पोद्दार एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष डॉ. आर. सी. गोला, नानक चंद्र पचौरी, अभिषेक रंजन आर्य आदि भी शामिल हैं।

सभी को सम्मान व साथ लेकर चलूंगीःअंजुला
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए हाथरस विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगरा की पूर्व मेयर श्रीमती अंजुला माहौर को प्रत्याशी बनाए जाने पर आज भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री एवं सभासद संजय सक्सैना के प्रतिष्ठान पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अंजुला माहौर ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसको पूरा करूंगी और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर वह कार्य करेंगी और सभी को पूर्ण सम्मान देंगी।
स्वागत समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, जिला महामंत्री हरीशंकर राणा, भूरा पहलवान, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री निर्देशचंद्र वार्ष्णेय, पूर्व शहर अध्यक्ष मोहन पंडित एडवोकेट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा, भाजपा नेता प्रशांत शर्मा, सभासद अशोक गोला, सुचेता जौन, धीरज जैन, नरेंद्र ग्रोवर, भाजयुमो जिला मंत्री जितेंद्र प्रधान, प्रदीप गुप्ता, विपुल सिंघानिया, ठाकुर विक्रम सिंह जादौन, प्रेमसिंह कुशवाहा, लव कुश शर्मा, दिलीप चौधरी, दिनेश शर्मा, स्मृति पाठक, श्रीमती मंजू सक्सैना, पारुल सक्सैना, राकेश शर्मा अनाड़ी, दाऊदयाल सक्सैना, मुकेश अग्रवाल मुक्की लाला, सौरव सक्सैना, विजय सक्सैना आदि तमाम लोग मौजूद थे।

UP election 2022 अंजुला माहौर ने कहा- हाथरस में घर खरीदूंगी, यही रहूंगी, मुझ पर परिवार का बंधन नहीं, बड़ों के पैर छुऊँगी, सपा में जाना बड़ी भूल थी

UP Election 2022 भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर का हाथरस में भारी विरोध, बाहरी बताते हुए पुतले फूंके जा रहे, नोटा के नारे, रामवीर उपाध्याय की भी मुखालफत, Video

Dr. Bhanu Pratap Singh