New Delhi, Capital of India. विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष में दिल्ली के लोटस टेम्पल के ऑडिटोरियम में आयोजित मानवाधिकार के प्रहरियों को सम्मानित किया गया। देवकी नंदन सोन जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता, शू डिजाइनर और जूता निर्यातक हैं।
दिल्ली में हुआ कार्यक्रम
इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन डॉ. नेम सिंह प्रेमी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में आगरा के समाजिक कार्यकर्ता देवकीनंदन सोन को उनके द्वारा समाज उत्थान के लिए किए जा रहे रचनात्मक कार्यों के लिए सी. बी. आई. के पूर्व निदेशक डॉ. डी.आर. कार्तिकेयन ने शॉल तथा स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में पदमश्री ऊषा चौहान, फ़िल्म प्रड्यूसर डॉ. सन्दीप मारवाह, पूर्व सांसद सत्या बहन, महिला एवं बाल विकास निदेशक मनोज चन्द्रा सहित अनेक धर्मगुरुओं, समाज सुधारकों ने अपने विचार प्रकट किए।
अनिल सोनी और रूपसिंह सोनी को भी सम्मान पत्र
इस अवसर पर आगरा के ही वरिष्ठ समाजसेवी अनिल सोनी तथा जाटव समाज उत्थान समिति के महामंत्री रूपसिंह सोनी को भी सम्मानपत्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस सम्मान को पाकर तीनों समाजसेवियों ने कहा- यह हमारा ही नहीं समूचे आगरा के सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान है। साथ ही नई पीढ़ी को इस सम्मान से समाज सेवा के कार्यों को करने की प्रेरणा मिलेगी।
देवकी नन्दन सोन नौवीं बार चुने गए संयोजक
जाटव समाज उत्थान समिति की चौ. निरंजन सिंह की अध्यक्षता में बाबू जगजीवन राम पुस्तकालय में आयोजित आम बैठक में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता देवकी नन्दन सोन को नौवीं बार सर्वसम्मति से समिति का संयोजक चुना गया।
किसे क्या पद मिला
बैठक में उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने कहा कि वर्तमान मंत्रिमंडल के सदस्यों द्वारा अनेक रचनात्मक कार्य किए गए है, ऐसे में बंगाली बाबू सोनी को अध्यक्ष, रूप सिंह सोनी को महामंत्री, विनोद आनन्द कोषाध्यक्ष, तथा परमजीत सिंह को भी पुनः मीडिया प्रभारी चुना गया। साथ ही एडवोकेट बंगाली राम सावेदीया उपाध्यक्ष, सूरजभान भाटिया, राजेन्द्र भारती उपमंत्री, एस. के डेनियल संगठन मंत्री, चेतन कुमार मंगल प्रचार मंत्री तथा बच्चू सिंह कैथ को निरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। महेंद्र सिंह पुस्तकालय प्रबंधक, तथा सरंक्षक मण्डल में भोलू सिंह, ओम प्रकाश गौतम,और पूर्व न्यायाधीश चतुर्भुज सागर को रखा गया हैं।
जाटव समाज उत्थान समिति के कार्य
स्मरण रहे की जाटव समाज उत्थान समिति की स्थापना 1977 में हुई थी। समिति ने समाज में वैचारिक परिवर्तन लाने, किसी भी विपदा में समाज के साथ खड़े रहने, पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा स्थापना, पुस्तकालय की स्थापना जैसे कार्य किए हैं। पिछले 44 वर्षों से समाज में जागृति लाने तथा सामाजिक कार्य करने वालों को ‘ समाज रत्न ‘ से सम्मानित कर समाज बंधुओं को सेवा-भाव के प्रोत्साहित करने के उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.amazon.in/Books-Dr-Bhanu-Pratap-Singh/s?rh=n%3A976389031%2Cp_27%3ADr+Bhanu+Pratap+Singh
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026