स्कूल, कॉलेज, रेलवे स्टेशन, अस्पताल आदि सभी मेट्रो स्टेशन से जोड़े जाएंगे
ताजमहल मेट्रो स्टेशन से ईस्ट गेट तथा मनकामेश्वर स्टेशन तक की यात्रा
अब हम स्वयं अपनी मेट्रो बना रहे हैं जो आत्मनिर्भर भारत का उदाहरण
डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र आगरा मेट्रो रेल परियोजना का निरीक्षण किया। ताजमहल मेट्रो स्टेशन पहुंचे। यहां की सुव्यवस्था और आगरा-मथुरा की संस्कृति का भित्ति पर अवतरण देखा। आगरा मेट्रो का काम रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि मार्च, 2026 तक आगरा मेट्रो सिकंदरा तक भी चालू हो जाएगी। मुख्य सचिव ने पत्रकारों और अधिकारियों के साथ आगरा मेट्रो में ताजमहल स्टेशन से मनकामेश्वर स्टेशन तक यात्रा की। मेट्रो से ताजमहल के दर्शन किए।
आगरा मेट्रो के बारे में उसकी विभिन्न विशेषताएं, स्टेशन पर स्थापित की गई आगरा की संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियां , मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध तथा दी जाने वाली सुविधाओं तथा अन्य विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य सचिव को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से आगरा मेट्रो की प्रगति यात्रा का भी अवलोकन कराया गया।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने पत्रकारों को बताया कि मेट्रो रेल आगरा के लिए अत्यंत खुशी की बात है। आगरा देश का 31वां शहर है जहां मेट्रो बना है।आगरा मेट्रो का 06 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया गया था। प्रधानमंत्री जी ने आगरा मेट्रो का शिलान्यास भी किया था। प्रधानमंत्री की आगरा को ये बड़ी सौगात है।
उन्होंने बताया कि आगरा मेट्रो को 30 किलोमीटर में दो चरणों में बनाया जा रहा है। जिसमें प्रथम चरण पूर्ण कर लिया गया है। मार्च, 2026 तक मेट्रो का कार्य पूर्ण हो जाएगा। तब आगरा के एक इलाके से दूसरे इलाके तक कनेक्टिविटी तथा आवाजाही सुगम हो जाएगी। मेट्रो अपने टाइम पंक्चुअल के लिए जाना जाता है। मेट्रो ग्रीन ट्रैवल को बढ़ावा देता है, जिससे सबसे कम कार्बन का उत्सर्जन होता है।

मुख्य सचिव ने बताया कि आगरा मेट्रो के सभी 6 स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों को सिटी बस सेवा से जोड़ा जाएगा। इसमें स्कूल, कॉलेज, रेलवे स्टेशन, अस्पताल तथा पब्लिक सेवा के सभी स्थान मेट्रो स्टेशन से सीधे जोड़े जाने हेतु जिलाधिकारी आगरा को निर्देश दिए गए हैं।
आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट 8,600 करोड़ का पूरा प्रोजेक्ट है, जिसमें 2 हजार 600 करोड़ का कार्य पूर्ण हो चुका है। आगरा मेट्रो ने एक कीर्तिमान भी बनाया है जिसके लिए मेट्रो रेल कॉरपोरेशन बधाई का पात्र है। आगरा मेट्रो ने रिकॉर्ड 2 साल से कम समय में तीन अंडरग्राउंड स्टेशन पूरा कर रिकार्ड बनाया है। मेट्रो प्रोजेक्ट में विभिन्न प्रकार की विघ्न बाधाएं आई जिसमें टीटीजेड, सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न निर्देश, एनजीटी, एनवायरमेंटल क्लीयरेंस आदि, लेकिन अब सभी क्लियरिंस पूरे कर लिए गए हैं। अब कोई बाधा नहीं है। मेट्रो का कार्य तेजी से पूर्ण होगा।

उन्होंने मेट्रो स्टेशनों पर प्रदत्त सुविधाओं, साज सज्जा की तारीफ करते हुए बताया कि यह बहुत सुंदर बने हैं। मेट्रो की यात्रा में शहर वासियों व पर्यटकों को ताजमहल भी देखने को मिलेगा। मैं देख रहा हूँ कि आगरा में मेट्रो की लोकप्रियता बड़ी है। इससे राजस्व का भी इजाफा होगा।
श्री मिश्र ने बताया कि मेट्रो बनाने के लिए पहले विदेशी विशेषज्ञ नॉर्थ कोरिया, जापान आदि से बुलाए जाते थे। अब भारत स्वयं अपनी मेट्रो बना रहा है जो आत्मनिर्भर भारत का उदाहरण है। अब मेट्रो पूरी तरह भारत में तैयार हो रही है। अब हम अपनी विशेषज्ञता तथा स्किल विदेशों को भी दे रहे हैं।
फतेहपुर सीकरी तक मेट्रो के सवाल पर मुख्य सचिव ने बताया कि मेट्रो शहर के लिए सुविधा है। शहर के नागरिक व पर्यटक इसका लाभ लेंगे। मेट्रो से आगरा में पर्यटन की भी वृद्धि होगी। इस मौके पर जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, अपर पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
इससे पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर मुख्य सचिव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने मुख्य सचिन का स्वागत किया।
To read Dr Bhanu Pratap Singh books in Hindi and English please Click this link on WhatsApp
- CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया ‘देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन, रामनवमी की देशवासियों को दीं शुभकामनाएं - April 6, 2025
- CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया ‘देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन, रामनवमी की देशवासियों को दीं शुभकामनाएं - April 6, 2025
- Agra News: महिला से मारपीट की तीन दिन बाद तक भी नही दर्ज हुई एफआईआर, अग्रसेना प्रतिनिधि मंडल ने पीड़िता से मिल ली घटना की जानकारी - April 6, 2025