गोंडा। यूपी (UP) में गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा (Gonda District Magistrate Neha Sharma) ने एक ऐसा ऐतिहासिक कार्य को अंदाम दिया है। जिसकी खुद चीफ सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्र ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की है। गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा (Gonda District Magistrate Neha Sharma) की कार्यशैली का नतीजा है कि उन्होंने 4 महीने में ही जनपदवासियों के दिलों में जगह बना ली है।
इस अवसर पर माननीय महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग मंत्री जी ने महिला स्वावलंबन एवं मातृ शक्ति के प्रतीक ‘मिशन शक्ति कैफे’ और ‘मिशन शक्ति वॉल’ का लोकार्पण किया। इसकी जिम्मेदारी SHG की महिलाओं की दी गई है। इससे कॉलेज में पढ़ने वाली छात्र-छात्राओं को संपोषणयुक्त भोजन मिल सकेगा। pic.twitter.com/nQNvp8XO2z
— D.S. Mishra, Chief Secretary, GoUP (@ChiefSecyUP) October 23, 2023
हाल ही में, डीएम नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। गोण्डा में देश के अब तक के सबसे बड़े कन्या पूजन समारोह का सफल आयोजन किया गया। प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्र (Chief Secretary Durga Shankar Mishra) ने खुद सोशल मीडिया पर उनकी इस उपलब्धि की जमकर तारीफ की और बधाई दी।
सबसे बड़े कन्या पूजन समारोह “शक्ति वंदन” का आयोजन
गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा (Gonda District Magistrate Neha Sharma) के नेतृत्व में बीती नवरात्रि की महाष्टमी के पावन अवसर पर ऐतिहासिक 11,888 कन्याओं का कन्या पूजन “शक्ति वंदन” समारोह का आयोजन किया गया था। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाई के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम देश का अब तक का सबसे बड़ा कन्या पूजन समारोह रहा। इससे पूर्व 2019 में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में ऐसे ही एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें, बाद में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। उस समारोह में 1008 कन्याओं का कन्या पूजन हुआ था।
सीएस ने एक नहीं किए सात-सात ट्विट
डीएम नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) की पहल पर शक्ति वंदन समारोह का आयोजन 22 अक्टूबर को किया गया। चीफ सेक्रेटरी डीएस मिश्र ने उन्हें सार्वजनिक रूप से बधाई दी है। एक-दो नहीं बल्कि सात-सात ट्विट उनके आधिकारिक ट्विटर (अब X) अकाउंट से जारी किए गए हैं।
- मिथिला की आस्था और राजस्थान का राजसी वैभव, आगरा में सजेगा 140 फीट ऊंचा भव्य जनक महल; सात शिखरों पर लहराएगा भगवा ध्वज - August 20, 2026
- पुण्यतिथि पर साहित्यिक गोष्ठी में गूंजे अटल जी के विचार, गीत और संस्मरण; नम हुईं आंखें - August 20, 2026
- ट्रांस यमुना जैन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महा-महोत्सव: अर्पित किए गए 108 विशेष निर्वाण लाडू - August 20, 2026