लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को बेरोजगारी का मुद्दा गूंजा। समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने युवाओं की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने शायराना अंदाज में युवाओं का दर्द बयां करते हुए कहा कि आज का युवा “खून के आंसू” रो रहा है। डॉ. रागिनी ने आरोप लगाया कि सरकारी रिक्तियों के विज्ञापन में गलत जानकारियां दी जा रही हैं, जिससे परीक्षार्थियों का भविष्य अंधकार में है।
सपा विधायक ने सवाल किया कि आखिर रिक्त पदों को भरने में तीन-तीन साल का समय क्यों लग रहा है? इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता पक्ष को युवाओं की पीड़ा सुनने में कष्ट होता है।
जवाब में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि यूपीपीएससी और एसएससी का कैलेंडर जारी किया जा चुका है और 2017 से अब तक 47,000 नियुक्तियां की गई हैं। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष को कुछ देर के लिए सदन से उठकर जाना पड़ा।
- यूपी के किसानों के लिए सीएम योगी का बड़ा फैसला: बेमौसम बारिश से फसल नुकसान की होगी भरपाई, तुरंत सर्वे के आदेश - April 1, 2026
- Agra News: महावीर जयंती पर शारदा विश्वविद्यालय में गरिमामयी आयोजन, अहिंसा और मानवता का दिया संदेश - April 1, 2026
- उज्ज्वला के दौर में ये कैसी किल्लत? बस्ती में सिलेंडर के लिए फुटपाथ बना ‘बसेरा’, मच्छरदानी लगाकर गैस एजेंसी के बाहर सो रहा युवक - April 1, 2026