मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के भीतर छात्र ने अपने ही साथ शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्रा के साथ मारपीट कर दी। विश्वविद्यालय के भीतर सरेआम छात्रा के मुंह पर तमाचे जड़े जाने का वीडियो वायरल होते ही हरकत में आए यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने मारपीट के आरोपी छात्र और छात्रा को सस्पेंड कर दिया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे मुरादाबाद की तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी का होना बताया जा रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में एक छात्रा की सरेआम पिटाई की जा रही है। यूनिवर्सिटी कैंपस के भीतर बैठा हुआ छात्र अपने साथ बैठी छात्रा के ऊपर अचानक हमला बोलते हुए उसके ऊपर थप्पड़ों की बौछार कर देता है। तकरीबन 5 सेकंड के भीतर वह एक के बाद एक छात्रा के गाल पर 5 तमाचे जड़ देता है, हालांकि इस दौरान छात्रा खुद का बचाव करती हुई दिखाई दे रही है, मगर आरोपी छात्र उसके गाल पर ताबड़तोड़ तमाचे जड़े जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने मामले का संज्ञान लेते हुए छात्र छात्रा को समस्त प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 5 अप्रैल का यूनिवर्सिटी कैंपस के भीतर का होना बताया जा रहा है। जिस छात्रा पर थप्पड़ों की बरसात की गई है वह यूनीवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है और आरोपी छात्र भी नर्सिंग विभाग तक स्टूडेंट होना बताया गया है।
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले राज्यसभा सांसद नवीन जैन: Gen Z की सहभागिता, सेवा पखवाड़े और संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा - September 8, 2026
- आगरा के कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरेनियन हाइट्स में आधुनिक पार्क का उद्घाटन: बच्चों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को समर्पित है यह अनूठी पहल - September 8, 2026
- आगरा के सरस्वती शिशु मंदिर में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ का भव्य आयोजन: मेधावी छात्र सम्मानित, शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन - September 8, 2026