गाजा में इसराइल की बमबारी में कोई कमी नहीं आ रही है. संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने गाजा के अस्पतालों का दौरा करने के बाद ये बात बीबीसी से कही.
गाजा के अस्पतालों की हालत बहुत बुरी है और वे ज़रूरी दवाओं, सामान की आपूर्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
संयुक्त राष्ट्र की ह्यूमेनिटेरियन एजेंसी ओसीएचए की जेम्मा कॉनेल ने बीबीसी को बताया कि उन्होंने सोमवार को सेंट्रल ग़ज़ा के अल-अक्सा अस्पताल में जो देखा वह “पूरी तरह एक नरसंहार” है.
उन्होंने कहा कि कई लोग जो गंभीर रूप से घायल हैं उनका इलाज नहीं किया जा रहा है क्योंकि अस्पताल अपनी क्षमता से कई अधिक मरीज़ों को देख रहे है.
इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने हाल ही में कहा था कि हम ये लड़ाई और तेज करेंगे और हमास के खात्मे तक ये जारी रहेगा.
उनका ये बयान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के उस बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि इसराइल को हमले की तीव्रता को कम करनी चाहिए.
एक अलग घटनाक्रम में पेंटागन का कहना है कि इरबिल हवाई अड्डे पर हमले के जवाब में अमेरिकी सेना ने इराक में “ईरान समर्थित मिलिशिया” के ख़िलाफ़ हवाई हमले किए. जिसमें तीन अमेरिकी सैनिक घायल हो गए, एक की हालत गंभीर है.
अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिकी सेना ने हिज़बुल्लाह के तीन ठिकानों को निशाना बनाया था.
-एजेंसी
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026