Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. मकर संक्रांति के पर्व पर आगरा में एक अनोखी पहल देखने को मिली, जब आगरा विकास मंच द्वारा संचालित पक्षी घर एवं सेवा केंद्र में प्रातः 7:00 बजे कड़कड़ाती ठंड में घायल पक्षियों की देखभाल का कार्य किया गया। इस आयोजन में विशेष रूप से आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन पशु पक्षी चिकित्सक डा.यतेंद्र गौतम और प्यारी जोई जैन रोबिन ने भाग लिया, जिन्होंने मकर संक्रांति के खास अवसर पर पतंग के मांझा से घायल पक्षियों की सेवा की।
डॉ. यतेंद्र गौतम ने घायल पक्षियों का समुचित इलाज किया। उनका कहना था कि जल्द ही इस केंद्र में अतिशीघ्र पक्षी चिकित्सालय भी स्थापित किया जाएगा।
आगरा विकास मंच की अपील:
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन संयोजक सुनील कुमार जैन ने शहरवासियों से एक अपील की है कि यदि वे कहीं भी घायल पक्षी देखें, तो उसे बिना किसी देरी के पक्षी घर एवं सेवा केंद्र में लाकर उनका इलाज करवाएं। उन्होंने बताया कि यह न केवल एक पुण्य कार्य है, बल्कि इससे शहर में पक्षियों की सुरक्षा और संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

घायल पक्षियों की सेवा करते राजकुमार जैन एवं अन्य।
आगरा में पक्षियों के इलाज और उनके संरक्षण के लिए यह केंद्र एक आदर्श उदाहरण है। आगरा विकास मंच द्वारा चलाए जा रहे इस सेवा कार्य से न केवल घायल पक्षियों को राहत मिल रही है, बल्कि यह समाज को भी जागरूक कर रहा है कि हमें सभी जीवों के प्रति दया और करुणा दिखानी चाहिए।
पक्षी घर एवं सेवा केंद्र की विशेषताएँ
कोठी मीना बाजार चौक के निकट पक्षी घर एवं सेवा केंद्र एक ऐसा स्थान है जो पक्षियों के संरक्षण और इलाज के लिए समर्पित है। यह केंद्र न केवल घायल पक्षियों का इलाज करता है, बल्कि इस लायक भी बनता है वह पुनः उड़ान भर सकें। अतिशीघ्र संपूर्ण पक्षी चिकित्सालय बनकर तैयार हो जाएगा। जब वह विधिवत रूप से पक्षियों की और अधिक सेवा कर पाएगा और घायल पक्षियों को अच्छा आश्रय भी मिल पाएगा।
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026
- यूपी में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म: 23 अक्टूबर को 11 शिक्षक और स्नातक सीटों पर मतदान, भाजपा और सपा ने झोंकी पूरी ताकत - October 19, 2026
- आगरा के थाना एकता क्षेत्र में सनसनीखेज मामला, 100 फुटा रोड पर नंगे पैर और सहमी हालत में घूमती मिली दिल्ली की युवती - October 19, 2026