मुंबई (अनिल बेदाग): इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 से पहले केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत की ब्लू इकॉनॉमी के लिए एक ऐतिहासिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2047 तक देश के समुद्री क्षेत्र में ₹80 लाख करोड़ का निवेश और 1.5 करोड़ नौकरियों के सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सोनोवाल ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 विज़न के अनुरूप है, जिसके तहत भारत ग्रीन शिपिंग, कार्बन-न्यूट्रल पोर्ट्स और अत्याधुनिक तकनीकी नवाचार की दिशा में अग्रसर है।
उन्होंने बताया कि India Maritime Week 2025 वैश्विक समुद्री साझेदारी, निवेश और नवाचार का एक प्रमुख मंच बनेगा, जिसमें 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और 500 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2014 के बाद से भारत के जलमार्गों पर माल ढुलाई में 8 गुना वृद्धि और बंदरगाहों के टर्नअराउंड टाइम में 60% की कमी दर्ज की गई है, जो देश की समुद्री प्रगति की सशक्त झलक पेश करती है।
- आगरा में जुटे इलाहाबाद विवि के दिग्गज: डॉ. शेखरेंद्र मोहन मिश्र की अध्यक्षता में संगठन को मजबूत करने पर मंथन - March 16, 2026
- आगरा नगर निगम में 10 मनोनीत पार्षदों की एंट्री: शासन ने जारी की सूची, उत्तर विधानसभा का दबदबा - March 16, 2026
- साइको सेक्सुअल डिसऑर्डर का शिकार हुआ युवक: मलाशय में फंसी 1 लीटर की बोतल, जटिल सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बचाई जान - March 16, 2026