अपना दल (एस) की नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे पहले उनको Y कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी, जो अब बढ़ाकर Z कैटेगरी कर दी गई है। यह फैसला गृह मंत्रालय की तरफ से लिया गया है।
यूपी की कौन सी सीट से चुनाव लड़ेंगी अनुप्रिया पटेल
अपना दल(S) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “पार्टी की अपेक्षाएं हम अपने सहयोगी दल के शीर्ष नेतृत्व के सामने रख चुके हैं। हमारी दिलचस्पी जिन सीटों पर है, उसे लेकर चर्चा हो चुकी है। हम कौन सी सीटों लड़ेंगे, इसकी जानकारी बहुत जल्द सबके सामने आ जाएगी।”
क्या होती है Z कैटेगरी की सुरक्षा?
Z श्रेणी में संबंधित व्यक्ति के आसपास 4 से 6 NSG कमांडो और पुलिस कर्मियों समेत 22 जवान तैनात रहते हैं। ये सुरक्षा दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी या सीआरपीएफ के जवानों द्वारा दी जाती है। Z+ के बाद सबसे सुरक्षित सिक्योरिटी में Z सुरक्षा का नाम आता है। हालांकि, अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा बढ़ाने के मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
-एजेंसी
- ‘12 साल, 12 सवाल’: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बैंकिंग प्रणाली की बदहाली को लेकर मोदी सरकार को घेरा - October 15, 2026
- सीजेपी और नेता बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा और नारेबाजी, प्रदर्शनकारियों ने लगाए ‘दफा हो जाओ’ के नारे - October 15, 2026
- भारत विकास परिषद नवज्योति की ‘एक शाम अपनों के नाम’: गरबा और डांडिया की मस्ती में झूमे सदस्य - October 15, 2026