Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. देश के अमन चैन को खराब करने एवं सिक्ख समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए खंडा निशान वाले अंडर गारमेंट्स की बिक्री पर सिक्ख समाज में रोष है। दिल्ली के बाद अब आगरा में भी खंडा निशान वाले अंगवस्त्र बिक रहे हैं। कल दिल्ली में दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान मंजीत सिंह ने भी इस प्रकरण पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
आगरा में जामा मस्जिद के पास आगरा के सिक्ख समाज के सतपाल बिंद्रा एवं जसविंदर सिंह ने 127 पीस लेकर गुरुद्वारा माईथान पर जमा करवा दिए। दुकानदार ने इसे दिल्ली से खरीदना बताया है।
श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान सरदार कंवल दीप सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर, सुखमनी सेवा सभा के वीर महेंद्र पाल सिंह, गुरमीत सिंह सेठी, रिंकू गुलाटी, अशोक अरोरा एवं सिक्ख धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने धार्मिक चिह्न के गलत इस्तेमाल पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अंडर गारमेंट्स पर दिल्ली के चंद व्यापारियों द्वारा जिन लोगों के पास भी इस तरीके के गारमेंट्स भेजे हैं जिस पर धार्मिक चिन्ह छपवाए गए हैं, उनसे अनुरोध किया है कि वह सभी अपने गारमेंट्स गुरुद्वारा माईथान में दे दें। इस नीचतापूर्ण हरकत पर दिल्ली में व्यापारी मैन्युफैक्चरर्स व दुकानदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया है।
सिख नेताओं ने चेतावनी दी है भविष्य में किसी भी धार्मिक चिन्ह के साथ छेड़खानी या खिलवाड़ करने की कोशिश की गई तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का अनूठा रूप: गोरक्षपीठाधीश्वर की परंपरागत वेशभूषा में दो घंटे से अधिक समय तक किया विशेष पूजन - October 20, 2026