आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2024 का नॉकआउट मुकाबला शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम 11 फरवरी को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से खिताबी भिड़ंत करेगी। भारत और साउथ अफ्रीका की टीम पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं इस सेमीफाइनल मैच के लिए कैसी होगी पिच और कैसा रहेगा 6 फरवरी को विलोमूर पार्क, बेनोनी के मौसम का हाल।
भारत-साउथ अफ्रीका, सेमीफाइनल के लिए पिच रिपोर्ट
विलोमूर पार्क बेनोनी के मैदान पर खेलने जाने वाले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस का काफी बड़ा योगदान रहने रहने वाला है। इस मैदान पर खास तौर से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा पहुंचता है। ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान की पहली कोशिश होगी कि वह बॉलिंग करे और विपक्षी टीम को सस्ते में आउट कर खुद के लिए आसान लक्ष्य निर्धारित करें।
विलोमूर पार्क के आंकड़े की बात करें तो यहां अब तक कुल 19 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में 12 बार दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की है जबकि सिर्फ 7 बार ही पहले बैटिंग करने वाली टीम ने मैच जीते हैं।
इस मैदान के औसत स्कोर की बात करें तो 241 रनों का रहा है। वहीं बात करें इस मैदान पर सबसे बड़े स्कोर का तो वह 399 रन का है जबकि लोएस्ट स्कोर 99 रन बने हैं। ऐसे में यह माना जा सकता है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
कैसा रहेगा विलोमूर पार्क का मौसम?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयनुसार दोपहर के 1 बजकर 30 मिनट पर होगी। ऐसे में 6 फरवरी को विलोमूर पार्क के मौसम को लेकर अनुमान है कि सुबह में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा, लेकिन दोपहर के समय में आसमान में छा सकते हैं। इसके अलावा हल्की फुल्की बूंदाबांदी होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रहने की उम्मीद बताई जा रही है।
-एजेंसी
- रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में आगरा से बड़ी गिरफ्तारी: एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच ने दबोचा ‘गोलू’ - March 22, 2026
- आगरा में आस्था का ‘महापर्व’: ऐतिहासिक गोकुलपुरा गणगौर मेले का भव्य आगाज, गौरा-ईसर के जयकारों से गूंजी गलियां - March 22, 2026
- आगरा नगर निगम में 9 करोड़ की वित्तीय हानि का आरोप: महापौर ने मुख्यमंत्री से की निर्माण कार्यों की ‘थर्ड पार्टी जांच’ की मांग - March 22, 2026