हरफनमौला हार्दिक पंड्या भारत की सीमित ओवरों की टीम में वापसी पर फोकस करने के लिए 10 फरवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी में भाग नहीं लेंगे। केदार देवधर को बड़ौदा टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि विष्णु सोलंकी उपकप्तान होंगे। बड़ौदा क्रिकेट संघ ने टूर्नामेंट के पहले चरण के लिए 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है जिसमें हार्दिक का नाम नहीं है।
हार्दिक कमर की चोट और फिर ‘रिहैबिलिटेशन’ के कारण पिछले साल टी20 विश्व कप से भारतीय टीम से बाहर है।
टी20 विश्व कप में गेंदबाजी नहीं करने के लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी। उन्होंने दिसंबर 2018 के बाद से लाल गेंद से क्रिकेट नहीं खेला है।
उम्मीद है कि वह आईपीएल के जरिये प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। वह अहमदाबाद टीम के कप्तान हैं।
पिछले सप्ताह पीटीआई को दिये इंटरव्यू में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि वह उम्मीद करते हैं कि हार्दिक रणजी ट्रॉफी खेलेंगे।
बड़ौदा टीम
केदार देवधर, विष्णु सोलंकी, प्रत्युष कुमार, शिवालिक शर्मा, कृणाल पंड्या, अभिमन्यु सिंह राजपूत, ध्रुव पटेल, मितेश पटेल, लुकमान मेरीवाला, बाबा सफीखान पठान, अतीत शेठ, भार्गव भट, पार्थ कोहली, शाश्वत रावत, सोयेब सोपारिया, कार्तिक काकाडे, गुरजिंदर सिंह मान, ज्योत्सनिल सिंह, निनाद राठवा, अक्षय मोरे।
-एजेंसियां
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026