यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमिर ज़ेलेंस्की ने शनिवार देर रात अपने संबोधन में कहा कि रूस की आक्रमकता केवल यूक्रेन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरा यूरोप उसके निशाने पर है.
ज़ेलेंस्की ने इस दौरान पश्चिमी देशों से रूस के ऊर्जा उत्पादों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने को कहा और साथ ही यूक्रेन को अतिरिक्त हथियारों की आपूर्ति करने की भी मांग की.
उन्होंने कहा कि रूस का बल प्रयोग करना एक ऐसी तबाही है जो अंततः सबको प्रभावित करेगी. रूस की सेना के यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में जुटने को लेकर जे़लेंस्की ने कहा कि यूक्रेन कठिन से कठिन लड़ाई के लिए तैयार है.
उन्होंने कहा, “ये मुश्किल लड़ाई होगी. हमें अपनी जीत का भरोसा है. हम लड़ने के साथ ही साथ कूटनीतिक रास्तों से इस युद्ध को रोकने के लिए भी तैयार हैं.”
वहीं, यूक्रेन की ओर से मुख्य वार्ताकार मिख़ाइलो पोदोल्याक ने कहा कहा कि राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की तब तक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से नहीं मिलेंगे जब तक पूर्वी हिस्से की जंग में रूस को हरा न दिया जाए.
-एजेंसियां
- आगरा में ‘शोले’ स्टाइल ड्रामा: प्रेमिका को बुलाने की जिद पर टावर पर चढ़ा सिरफिरा आशिक, घंटों मचा हड़कंप - March 11, 2026
- सुरों से सजी शाम: देशदीप की ग़ज़लों ने आगरा के खंदारी परिसर में बांधा समां, ‘तुम्हारी दौलत नई-नई है’ पर झूमे श्रोता - March 11, 2026
- Agra News: भक्ति, उल्लास और अपनों का मान; विजय नगर में माथुर वैश्य समाज ने मनाया भव्य होली महोत्सव - March 11, 2026