रूस के हमले से थर्राए यूक्रेन ने चाणक्य और महाभारत का जिक्र कर भारत से मदद की गुहार लगाई है। रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। राजधानी कीव में भी धमाके की खबरें हैं। ऐसे संकट के समय यूक्रेन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है। दरअसल, रूस-भारत के दशकों पुराने मजबूत संबंध और पीएम मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ घनिष्ठता देख यूक्रेन चाहता है कि वह इस युद्ध को रोकने के लिए आगे आएं। भारत में यूक्रेन के राजदूत इगर पोलिखा ने कहा कि महाभारत को याद कीजिए। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लड़ाई ईसा पूर्व करीब तीन हजार एक सौ दो साल पहले लड़ी गई थी। महाभारत के युद्ध से पहले भी शांति की कई कोशिशें हुई थीं। दुर्भाग्य से महाभारत में शांति की वह कोशिशें सफल नहीं हो सकी थीं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि इस मामले में ऐसी बातचीत सफल रहेगी।
नई दिल्ली में तैनात यूक्रेन के राजदूत ने पीएम नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। रूसी राजदूत ने पुतिन से उनकी दोस्ती का हवाला देते हुए कहा कि भारत का रूस के साथ अलग रिश्ता है। वह स्थिति को और बिगड़ने से बचाने में अहम रोल निभा सकते हैं। यूक्रेन के राजदूत इगर पोलिखा ने कहा, ‘हमारी पीएम मोदी से अपील है कि वह तुरंत रूसी राष्ट्रपति पुतिन और हमारे राष्ट्रपति जेनेंस्की के बीच बात करवाएं।’
भारत काफी प्रभावशाली, 2400 साल पहले यहां विद्वान हुए
उन्होंने कहा कि यूक्रेन भारत की तरह लोकतांत्रिक देश है। मैं भारत में राजदूत हूं। हमारे लिए भारत स्पेशल है। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनना चाहता है। भारत दुनिया में काफी प्रभावशाली देश है। उन्होंने चाणक्य का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने आपका इतिहास पढ़ा है। यहां चाणक्य 2400 साल पहले हुए। जब यूरोप में कोई सभ्यता नहीं थी, यहां भारत में विद्वान हुए।
उन्होंने कहा कि आज यूक्रेन के हालात काफी बदल चुके हैं। आखिर तक हमारे राष्ट्रपति रूस के साथ द्विपक्षीय बातचीत के लिए कहते रहे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हमारे देश में धमाके हो रहे हैं। बॉर्डर इलाके में रूस यूक्रेन के चेकपोस्ट पर हमले कर रहा है। आज सुबह 5 बजे यह आक्रामक कार्रवाई शुरू हुई।
यूक्रेन के भारत में राजदूत Dr Igor Polikha ने कहा कि हमारे पास पुष्ट जानकारी है कि कई यूक्रेनियन सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले हुए हैं। बम और मिसाइल हमलों से सैन्य हवाई अड्डों, सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ हमले राजधानी के उपनगरीय इलाके में भी हुए हैं। कुछ हमले यूक्रेन की सीमा में काफी अंदर भी हुए हैं। हालात काफी बदल चुके हैं। यूक्रेन के लोग अपनी संप्रभुता और शहरों की रक्षा करने के लिए तैयार हैं। यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।
यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि मुझे नहीं पता कि दुनिया के कितने नेताओं को पुतिन गंभीरता से लेते हैं लेकिन मोदी जी का स्टेटस अलग है। उनकी बात पुतिन को सुननी चाहिए। हम भारत सरकार से ऐसे कदम की उम्मीद लगाए हैं।
-एजेंसियां
- महोबा में फटी पानी की टंकी पर अखिलेश यादव बोले— “ये जल मिशन नहीं, कमीशन मिशन है! - February 16, 2026
- मरने के लिए सात मिनट – गिग इकोनॉमी के टूटते शरीर - February 16, 2026
- Vedanta Aluminium Enhances Safe Drinking Water Access for over 3,000 Villagers in Odisha - February 16, 2026