यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाओं के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और शांति के लिए भारत पर भरोसा जताया।
नई दिल्ली: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाओं के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और शांति के लिए भारत पर भरोसा जताया।
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर शांति और संवाद के प्रति भारत के समर्पण की सराहना की। जेलेंस्की ने कहा कि अब, जब पूरी दुनिया इस भयानक युद्ध को गरिमा और स्थायी शांति के साथ समाप्त करने का प्रयास कर रही है, हम भारत के योगदान पर भरोसा करते हैं। कूटनीति को मज़बूत करने वाला हर फ़ैसला न केवल यूरोप में, बल्कि हिंद-प्रशांत और उसके बाहर भी बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
दरअसल पीएम मोदी ने एक पत्र के जरिए भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूक्रेन की बधाई का आभार जताया था। पीएम ने पत्र में जेलेंस्की को उनके देश के स्वाधीनता दिवस की शुभकामना दी थी और रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए संवाद और कूटनीति के जरिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया था।
-up18News/SHABD
- आगरा में जाम छलकाने का नया रिकॉर्ड: होली के 3 दिनों में गटक गए 38 करोड़ की शराब - March 6, 2026
- अपराध में AI का तड़का: आगरा के व्यापारी से मांगी 2.5 करोड़ की रंगदारी, ChatGPT से भोजपुरी में दी धमकी, चार गिरफ्तार - March 6, 2026
- आगरा में हैदराबाद पुलिस का बड़ा छापा: खंदौली का केमिस्ट्री शिक्षक हिरासत में, जोधपुर की गुटखा फैक्ट्री के ‘हानिकारक फार्मूला’ कांड से जुड़े तार - March 6, 2026