आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में सोमवार रात को रामबाग फ्लाईओवर कट पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक कैंटर को रोक लिया। उसमें गोमांस होने का आरोप लगाया। कैंटर पर तोड़फोड़ करते हुए बवाल किया। इस वजह से लंबा जाम लग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से जाम खुलवाया। बाद में पता चला कि भरतपुर से उसमें मृत पशुओं की हड्डियां जा रही थी। इसके बाद बवाल करने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हो रहा है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि भगवान टॉकीज की तरफ से कैंटर आ रहा है। उसमें गोमांस है। जैसे ही है रामबाग फ्लाईओवर कट के पास कैंटर आया वहां पर कार्यकर्ताओं ने पीछा करते हुए से रोक लिया और इसमें तोड़फोड़ करते हुए चालक के साथ में मारपीट कर दी।
सूचना पर इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे तत्काल फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को कहना था कि इसमें गोमांस है, जबकि चालक का कहना था कि इसमें भरतपुर से नीलाम की गई पशुओं की हड्डियां लेकर आई जा रही हैं। पुलिस ने जांच की तो यह बात सही निकली।
इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे का कहना है कि बिना वजह बवाल करने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो रहा है
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026