रूस की सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुस चुकी है. एक स्थानीय अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है. साथ ही रूस ने यूक्रेन के शहर नोवा काखोवका पर पूरी तरह से कब्ज़ा कर लिया है. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ कीव में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है. उधर खारकीव रीजनल एडमिनिस्ट्रेशन के हेड का कहना है कि हल्के सैन्य वाहन ”शहर में घुस आए हैं.”
इस बयान से पहले जो फुटेज सामने आए थे उनमें रूस की कई बख़्तरबंद गाड़ियों को उत्तर-पूर्वी शहर की सड़कों पर देखा गया था.
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील करते हुए कहा है, ”शेल्टर मत छोड़िए! यूक्रेन की सेना दुश्मनों को ख़त्म कर रही है, नागरिकों से सड़क पर नहीं आने के लिए कहा जाता है.”
यूक्रेन की मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस छोटे लेकिन रणनीतिक तौर पर मशहूर शहर को रूस ने क़ब्ज़े में ले लिया है. ये शहर एक नदी के किनारे पर है, जिससे क्राइमिया में पानी की सप्लाई होती है.
नोवा काखोवका पर रूसी कब्ज़ा
यूक्रेन के मीडिया के अनुसार यूक्रेन के एक दक्षिणी शहर काखोवका को रूस ने पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले लिया है.
ये एक छोटा लेकिन रणनीतिक लिहाज़ से अहम शहर है. शहर के मेयर वोलोडिमिर कोवालेंको ने कहा है कि रूसी सैनिकों ने सभी सरकारी इमारतों से यूक्रेन के झंडे हटा दिए हैं.
विश्लेषकों का कहना है कि यूक्रेन के दक्षिण में रूसी सेना की रफ़्तार सबसे अधिक कामयाब रही है. अब रूसी ने खेरसोन, मिकोलाइव और मेलितोपोल नामक शहर का रुख़ कर रही है.
-एजेंसी
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026