यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक़ रूस के हवाई हमलों में 70 सैनिकों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि ये हमला ओख़्तिरका में हुआ.
रूस का ये हवाई हमला यूक्रेन के सैनिकों के ठिकाने पर हुआ था. सोमवार को भी राहत और बचाव कर्मी मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश करते नज़र आए. यूक्रेन की संसद ने ट्वीट करके मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है.
खेरसोन का रीजनल सेंटर रूस ने घेरा
उधर, दक्षिणी यूक्रेन में खेरसोन के रीजनल सेंटर को रूसी सैनिकों ने घेर लिया है. उस इलाक़े से आ रही रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है. ये इलाक़ा रूस के नियंत्रण वाले क्राइमिया के नज़दीक है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ मंगलवार सुबह इस शहर पर रूसी सैनिकों ने ज़मीनी कार्रवाई की.
इस शहर के मेयर इगोर कोलिखायेव ने फ़ेसबुक पर लिखा है- रूस की सेना शहर में प्रवेश करना वाले इलाक़ों मे चेक प्वाइंट्स लगा रही है. उन्होंने ये भी लिखा है कि खेरसोन यूक्रेन के साथ रहा है और आगे भी रहेगा. खेरसोन स्थित पत्रकार एलेना पनीना ने यूक्रेन की सरकारी मीडिया यूक्रेन 24 को बताया कि दरअसल ये शहर पूरी तरह घिर चुका है.
हर तरफ़ रूस के सैनिक और उपकरण दिख रहे हैं. शहर से बाहर निकलने वाले रास्तों पर उन्होंने चेक प्वाइंट्स लगा दिए हैं. उन्होंने बताया कि अभी तक शहर में बिजली और पानी की समस्या नहीं है. लेकिन उनके मुताबिक़ आने वाले दिनों में तीन लाख की आबादी वाले इस शहर में खाद्यान्न लाने में मुश्किल आ सकती है.
-एजेंसियां
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026