विश्वविद्यालय अनुदान आयोग UGC और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् AICTE ने भारतीय छात्रों को आगाह किया है कि वे पाकिस्तान के किसी कॉलेज या अन्य शिक्षण संस्थान में दाख़िला न लें.
अगर ऐसा होता है तो छात्रों को भारत में कोई नौकरी या उच्च शिक्षा हासिल नहीं हो सकेगी.
एक महीने पहले ही भारतीय छात्रों को चीन के शिक्षण संस्थानों में उच्च शिक्षा हासिल करने से बचने की चेतावनी दी गई थी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ यूजीसी और एआईसीटीई की ओर से जारी परामर्श में कहा गया है, “सभी (छात्रों) को सलाह दी जाती है कि वे उच्च शिक्षा के लिए पाकिस्तान न जाएं. पाकिस्तान के किसी कॉलेज या शिक्षण संस्थान में कोई भी भारतीय नागरिक या भारतीय मूल का विदेशी नागरिक दाख़िला लेना चाहता है तो वो पाकिस्तानी सर्टिफ़िकेट के आधार पर भारत में नौकरी या उच्च शिक्षा पाने के योग्य नहीं रह जाएगा.”
इसमें कहा गया है- “हालांकि, पाकिस्तान में शिक्षा पाने वाले और भारतीय नागरिकता पाए हुए प्रवासी नागरिक और उनके बच्चे भारत में रोज़गार हासिल कर सकते हैं. बशर्ते गृह मंत्रालय की ओर से सुरक्षा मंज़ूरी मिले.”
पीटीआई के अनुसार ऐसा परामर्श जारी करने के पीछे क्या कारण हैं, इसके बारे में अभी संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.
-एजेंसियां
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: राजा दशरथ और रानी कौशल्या के स्वरूपों ने सीएम योगी को दिया राम लग्न और राम बारात का निमंत्रण - October 1, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: राजा दशरथ और रानी कौशल्या के स्वरूपों ने सीएम योगी को दिया राम लग्न और राम बारात का निमंत्रण - October 1, 2026
- Agra News: पत्नी की हत्या कर घर के पीछे जलाई लाश, सबूत मिटाने के लिए यमुना में फेंकी हड्डियां, लापता होने की रची झूठी कहानी - October 1, 2026