आगरा। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। देशभर में चलाए जाने वाले भाजपा के ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत सोमवार को लोहामंडी रोड स्थित जैन स्मृति भवन में भाजपा आगरा महानगर की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और छावनी विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने कार्यकर्ताओं को आगामी आठ महीनों के कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना समझाई।
29 जुलाई से होगा दीपोत्सव का आगाज
मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार, यह अभियान आठ माह तक निरंतर चलेगा। इसके तहत, आगामी 29 जुलाई को आगरा महानगर के सभी 22 मंडलों में एक साथ दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक मंडल के चयनित पांच गुरु रविदास मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी, साथ ही मंदिरों को भव्य फूल-बंगलों और आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा।
’समानता और मानवता के प्रतीक संत रविदास’
विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने कहा कि संत रविदास महाराज के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने समाज को भक्ति और समरसता का जो मार्ग दिखाया, उसी पर चलकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाया जा सकता है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर भी संत रविदास के विचारों से गहरे रूप से प्रभावित थे और उन्होंने वंचित वर्ग के उत्थान के लिए जो कार्य किए, उनकी प्रेरणा का एक आधार यही दर्शन रहा।
जनसहभागिता पर जोर
कार्यशाला में रणनीति पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनसामान्य को इस अभियान से जोड़ें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राहुल सागर, महेश शर्मा, नीतेश शिवहरे, अनीता खरे, मनवीर चौहान, राजू परमार, दीपू जादौन, नवीन गौतम, रोहित कत्याल, अनिल सारस्वत, विक्रांत तिवारी, डॉ. निधि शर्मा, माधुरी माहौर, अंजू गर्ग, हेमा चौहान, विकास भारद्वाज, मुकेश गुप्ता, विकास गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, बॉबी लाले, के.के. सिकरवार और बंटी धाकड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026
- सपा के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे धनराज नथवानी? जानिए कौन हैं अखिलेश के नए उम्मीदवार - September 30, 2026