आगरा। जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और समाज के वंचित वर्गों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था ‘दृष्टिकोण संस्था’ ने एक सराहनीय पहल की है। रविवार को हेल्प आगरा भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में संस्था ने हेल्प आगरा द्वारा संचालित डायलिसिस सेवा के लिए 80 डायलाइजर किट (इंजेक्शन सहित) और अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री सौंपी।
उपकरणों से लैस हुई सेवा
दृष्टिकोण संस्था की ओर से इस अवसर पर 80 डायलाइजर किट के साथ ही 10 अन्नपूर्णा किट, 5 व्हीलचेयर, 5 वॉकर और 10 स्टिक प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त, मिढ़ाकुर स्थित वृद्धाश्रम के लिए हेल्प आगरा के माध्यम से एक रेफ्रिजरेटर भी उपलब्ध कराया गया। इन संसाधनों के मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के उपचार में बड़ी बाधाएं दूर होंगी और दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
सेवा कार्यों के प्रति संकल्पित दृष्टिकोण संस्था
कार्यक्रम में दृष्टिकोण संस्था की संस्थापिकाओं अर्चना, मंजरी, माधुरी, मिली और प्रीति गुप्ता ने संस्था के सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने दोहराया कि जनहित के कार्यों में सहयोग देना और स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। संस्था ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
सहयोग से सशक्त होती हैं सेवाएं
हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने दृष्टिकोण संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाया जा सकता है। संस्था के महामंत्री गौतम सेठ ने हेल्प आगरा द्वारा संचालित डायलिसिस सेवा और अन्य जनसेवा गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर दृष्टिकोण संस्था की ओर से सलोनी, ज्योति, आभार, सीमा, नेहा, सुनीता, बबली और काजल मौजूद रहीं। वहीं हेल्प आगरा की ओर से नरेश जैन, अनुज राठी, नंदकिशोर गोयल, राजीव गुप्ता, विशेष बंसल और मनीष गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
- जब अखिलेश यादव से युवती ने कहा—”आप मेरे कान की बाली ले लो, लेकिन सरकार बनाओ”, सपा प्रमुख ने दिया यह जवाब - August 17, 2026
- वाराणसी में सोनिया गांधी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को दी गई तहरीर, ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का लगाया गया गंभीर आरोप - August 16, 2026
- चंबल नदी में बीच धारा फंसा यात्रियों से भरा स्टीमर, डीजल खत्म होने और इंजन में कपड़ा फंसने से 8 से 10 किलोमीटर तक बहता रहा वाहन, यात्रियों की अटकी सांसें - August 16, 2026