आगरा। भारत विकास परिषद् “नवज्योति” शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कृष्णा पार्क, कमला नगर में विशाल योग शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया।
योगाचार्य अजय अंजना शिवहरे, अमित जैन एवं परमजीत शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ताड़ासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। योगाचार्यों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर व्यक्ति को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाता है। नियमित योगाभ्यास से अनेक शारीरिक एवं मानसिक रोगों से बचाव संभव है।
शाखा के संस्थापक प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि योग केवल एक दिन मनाने का विषय नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग ही वह माध्यम है, जो व्यक्ति को तनावमुक्त रखते हुए स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में योगाचार्यों का स्वागत एवं अभिनंदन शाखा अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल, सचिव नितिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल तथा महिला संयोजिका मंजू गुप्ता द्वारा किया गया।
अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल एवं सचिव नितिन अग्रवाल ने कहा कि “एक दिन नहीं, प्रतिदिन निरोग रहने के लिए योग अपनाना आवश्यक है।” योग व्यक्ति को शारीरिक शक्ति, मानसिक शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने दिन की शुरुआत योग से करे तो स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।
कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल एवं महिला संयोजिका मंजू गुप्ता ने कहा कि योग भारतीय जीवन पद्धति का आधार है। नियमित योगाभ्यास से न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, बल्कि व्यक्ति अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन जीने के लिए भी प्रेरित होता है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
स्वस्थ जीवन का संदेश देने वाले इस कार्यक्रम के संयोजक शुभम गोयल, तान्या गोयल, तरुण मित्तल, गुंजन मित्तल, सुनील अग्रवाल, आरती अग्रवाल एवं अमित अग्रवाल रहे।
शिविर में उपाध्यक्ष अनुराग भटनागर, रजनीश गुप्ता, मनीष गुप्ता, राजेश अग्रवाल, डॉ. एल.के. गुप्ता, डॉ. प्रतीक अग्रवाल, अशोक लालवानी, अंकुश मित्तल, कपिल गर्ग, अमित अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, नीता अग्रवाल, अंजना शिवहरे, रौनक गुप्ता, सोनिया गर्ग, भावना भार्गव आदि उपस्थित रहे।
- लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदते दिखे छात्र - June 22, 2026
- लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर बड़ा हादसा: अनियंत्रित कार नहर में समाई, अयोध्या से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोग घायल - June 22, 2026
- यूपी-बिहार में खौफ का पर्याय ‘ललन सिंह’ ढेर: STF के साथ मुठभेड़ में मारा गया 1.25 लाख का इनामी - June 22, 2026