मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी। दोनों की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई है और ये सीआरपीएफ जवानों पर हमला करने में शामिल थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर क्षेत्र के महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, दो पाकिस्तानी आतंकवादी जो सीआरपीएफ कर्मियों पर हालिया आतंकी हमले में शामिल थे, वे श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गए।
मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद, अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। श्रीनगर में आज की मुठभेड़ इस बात का सबसे अच्छा उदाहरण है कि कैसे आतंकी अपराध की जांच की जाए। इसमें हमारा 4 तारीख को एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हो गया था, जिसने आतंकवाद विरोधी मुठभेड़ का नेतृत्व किया। ये श्रीनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी है।
दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू
पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
-एजेंसियां
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026