अपराह्न तीन बजे से शुरू होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
22 सितम्बर से चल रहे महोत्सव का आज समापन
डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. 24 सितम्बर, 2023 को 8वें अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव का तृतीय और अंतिम दिन है। आज दो सितारों का आकर्षण है। राजनीति के सितारे केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल और सेलिब्रिटी ट्रांसजेंडर पूजा रेखा शर्मा। देश-विदेश के कलाकार तो पिछले दो दिन से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कर ही रहे हैं। आगरा के चुनिंदा कलाकारों का भी सम्मान किया जाना है। स्थान है- जुबली हॉल, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, पालीवाल पार्क परिसर। अपराह्न तीन बजे से महोत्सव में कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
प्रो. एसपी सिंह बघेल आगरा के सांसद हैं। साहित्य, संगीत और कला में खासी रुचि रखते हैं। व स्वयं कवि हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आगरा में अंगदान और देहदान महाशिविर लगवाकर नई उपलब्धि अर्जित कर चुके हैं। वे शाम पांच बजे से महोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे राजनीति के चमकते सितारे हैं।
पूजा शर्मा रेखा एक ट्रांसजेंडर हैं जो सोशल मीडिया पर एक जाना पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। पूजा शर्मा की कहानी मुंबई की लोकल ट्रेन में डांस करने से शुरू होती है, जहां वो बेहद ख़ूबसूरत तरीके से सजधजकर जातीं और डांस करतीं। धीरे-धीरे लोग उनके वीडियो बनाने लगे और वो सोशल मीडिया पर काफी प्रसिद्ध हो गईं। पूजा रेखा शर्मा को अझाई पानी में उनकी भूमिका के बाद पहचान मिली। उनके करियर में महत्वपूर्ण मोड़ फिल्म प्रेम गीत से आया, जिसमें उन्होंने प्रदीप खड़का के साथ अभिनय किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।
महोत्सव संयोजक और नटरांजलि थिएटर आर्ट्स की निदेशक अलका सिंह ने बताया कि पूजा रेखा शर्मा प्रथम बार आगरा आ रही हैं। वे महोत्सव में सेलिब्रिटी कलाकार के रूप में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल, डॉ. आनंद टाइटलर, नितेश शर्मा का अतुलनीय सहयोग है। अलका सिंह, रोहित कत्याल, टोनी फास्टर आदि ने आगरावासियों को महोत्सव में आमंत्रित किया है।
- आगरा में भाजपा नेता की कार पर हमला: फतेहाबाद में दबंगों ने की तोड़फोड़, साथी को पीटकर किया लहूलुहान - March 7, 2026
- उत्तर भारत में बढ़ा ‘ह्यूमिडिटी’ का टॉर्चर: दिल्ली-वाराणसी समेत कई शहरों में पसीने वाली गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड - March 7, 2026
- Agra News: गढ़ी महासिंह खेड़ा के अमित हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और हत्यारोपी गिरफ्तार, कत्ल में इस्तेमाल फावड़ा बरामद - March 7, 2026