आगरा। कैप्टन शुभम गुप्ता की स्मृति में दो दिवसीय कैप्टन शुभम गुप्ता ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन उनके परिवार की ओर से किया जा रहा है। आठ और नौ फरवरी को यह टूर्नामेंट सेंट जॉन्स ग्राउंड पर होगा। शुक्रवार को टूर्नामेंट के पोस्टर का विमोचन आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने किया।
डीजीसी क्राइम एडवोकेट बसंत गुप्ता ने बताया कि गोल्ड जिम और हेयर मास्टर के सहयोग से कैप्टन शुभम गुप्ता ट्रॉफी में शहर की चार टीमें गरूण कमांडो, तेजस कमांडो, मार्कोस कमांडो और पैरा कमांडो क्रिकेट के मैदान पर खेलेंगी। इसमें करीब 60 खिलाड़ी खेलेंगे। मैच का उद्घाटन कल सुबह डीसीपी सिटी सूरज राय, डीसीपी मुख्यालय सैयद अली अब्बास और जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा करेंगे।
आयोजन सचिव मनोज यादव ने बताया कि अब से हर वर्ष कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम से ये टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। पहले दिन यानि शनिवार को चारों टीमों के मध्य दो लीग मैच होंगे। रविवार को फाइनल मैच में लीग मैच में जीती हुई दोनों विजेता टीमें 21 हजार रुपये का इनाम जीतने के लिए मैदान पर अपना दमखम दिखाएंगी।
इस अवसर पर रूबी शर्मा, नितिन वर्मा, कॉमेंट्रेटर नरेंद्र शर्मा, सनी मेहरा, वीपी सिंह, विवेक भारद्वाज, सुमित धाकड़, दीपक अग्रवाल, अनुज लावनिया आदि मौजूद रहे।
- ‘यूपी चुनाव में Gen Z उसी पार्टी को दे वोट जो शिक्षा-रोजगार दे’— अभिजीत दीपके का युवाओं से सीधा संदेश - November 26, 2026
- सपा का ‘सत्ताइस का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र’ जारी: महिलाओं को 40 हजार सालाना पेंशन, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और पुरानी पेंशन बहाली का वादा - November 26, 2026
- बल्केश्वर के श्री सर्वतोभद्र जिनालय में मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश, 27 नवंबर को होगा नवग्रह विधान - November 26, 2026