नई दिल्ली। टीवी क्वीन एकता कपूर हमेशा कुछ नया और लीक से हटकर करने के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों एकता कपूर अपने नये टीवी शो ‘ये दिल मांगे मोर’ के लिए चर्चा में हैं। इस शो का प्रसारण आगामी 15 अगस्त से हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 से 8:30 होना तय हुआ है।
आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में दूरदर्शन भी नये अवतार और तेवर में आ रहा है और ‘ये दिल मांगे मोर’ इस कड़ी में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने इस शो का प्रोमो लॉन्च किया।
गौरतलब है कि बालाजी टेलीफ़िल्म्स की प्रमुख शोभा कपूर हैं। शोभा अपने विजन और सब्जेक्ट को लेकर पैनी नज़र के लिए जानी जाती हैं। ‘ये दिल मांगे मोर’ से भी उन्हें काफी उम्मीदें हैं। शोभा कहती हैं कि अपने देश के लिए जिस तरह से हमारे जवान हर मोर्चे पर त्याग करते हैं, उनके बलिदानों को जब भी अवसर मिले हमें रेखांकित करते रहना चाहिए। इस लिहाज से भी ‘ये दिल मांगे मोर’ एक अद्भुत प्रयास है।
शो की क्रिएटिव प्रोड्यूसर तनुश्री दासगुप्ता भी ‘ये दिल मांगे मोर’ को लेकर खासा उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि एकता कपूर अपने बैनर तले हमेशा कुछ अलग करती रही हैं और उनका ये नया शो दर्शकों को जरूर पसंद आएगा।
‘ये दिल मांगे मोर’ के कार्यकारी निर्माता श्री दिनेश के सिंह ने बताया कि दूरदर्शन अब अलग अंदाज में फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। दूरदर्शन का लोगो भी बदल गया है और ‘ये दिल मांगे मोर’ देश के जवानों पर बनी एक बड़ी ही खूबसूरत सी कहानी है जो दर्शकों के उम्मीद पर पूरी तरह से खड़ी उतरेगी।
बालाजी टेलीफ़िल्म्स के शो ‘ये दिल मांगे मोर’ की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय म्हात्रे, ट्विंकल पटेल, सेजल जायसवाल, शक्ति सिंह, अर्चना मोरे, मानव दुआ, शेफाली राणा और निशि सक्सेना जैसे प्रतिभाशाली कलाकार अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।
-एजेंसी
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026
- सपा के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे धनराज नथवानी? जानिए कौन हैं अखिलेश के नए उम्मीदवार - September 30, 2026