टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली की राजनीति में एंट्री हो चुकी है. ‘अनुपमा’ और ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ जैसे सीरियल्स में काम करने वाली रुपाली बुधवार (1 मई) को बीजेपी में शामिल हो गईं. दिल्ली में स्थित बीजेपी मुख्यालय में विनोद तावड़े और अनिल बलूनी की मौजूदगी में रूपाली ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान नेताओं ने फूलों का गुलदस्ता सौंपकर और पटका पहनाकर रूपाली का बीजेपी में स्वागत किया.
बीजेपी में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए रुपाली ने कहा कि मैंने विकास का महायज्ञ देखने के बाद पार्टी से जुड़ने का फैसला किया.
उन्होंने कहा, “जब मैं विकास के इस ‘महायज्ञ’ को देखती हूं तो मुझे लगता है कि मुझे भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए. मुझे आपका आशीर्वाद और समर्थन चाहिए ताकि मैं जो भी करूं, सही और अच्छा कर सकूं.” उनकी बीजेपी में एंट्री ऐसे समय पर हुई है, जब देश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. दो चरण के मतदान समाप्त भी हो चुके हैं.
-एजेंसी
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026