बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में दसवीं की छात्रा के साथ ट्यूशन टीचर ने रेप कर डाला। पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 साल की छात्रा गांव में स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी।
इस स्कूल का शिक्षक मोहम्मद सलाउद्दीन छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था। छात्रा 21 मई को कोचिंग संस्थान में पढ़ने जा रही थी तभी मोहम्मद सलाउद्दीन ने उसका अपहरण कर लिया और उसे लेकर फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर शिक्षक मोहम्मद सलाउद्दीन के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने छात्रा को बरामद और टीचर को गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई। इस बीच टीचर की लोकेशन बलिया के पड़ोसी जिले बस्ती में मिली। एसपी ओमवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने बस्ती जिले से छात्रा को मुक्त करा लिया औऱ आरोपी मोहम्मद सलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी के अनुसार पीड़िता ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मोहम्मद सलाउद्दीन उसे अगवा करके बस्ती ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
एसपी ने कहा कि छात्रा के बयान के आधार पर मुकदमे में पॉक्सों एक्ट के तहत धाराएं भी जोड़ी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को जेल में भेज दिया है।
-साभार सहित
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026