Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. बेलनगंज चौराहा पर हार्डी बम कांड के क्रांतिकारियों की स्मृति में हुए होली मेले में जन सैलाब उमड़ पड़ा। क्रांतिवीरों के जयघोषों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। राधा-कृष्ण के फूलों की होली से सभी ब्रज संस्कृति से सराबोर हो गए। प्रमुख शख्सियतों का अभिनंदन और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। आयोजन के रजत जयंती वर्ष होने पर सभी ने एक दूसरे को बधाइयां दीं।
शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता को नमन
मित्र मिलाप संस्था द्वारा हार्डी बम कांड के क्रांतिकारियों स्व. वासुदेव गुप्त (अग्रवाल), स्व. रोशनलाल गुप्त करुणेश, स्व. राम प्रसाद भारतीय की स्मृति में हुए इस आयोजन में अमर शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता को नमन किया गया। उनके पिता बसंत गुप्ता (डीजीसी अपराध) को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान ‘शुभम गुप्ता अमर रहें’ के उदघोषों के साथ ही सभी के नेत्र सजल हो गए।

फूलों की होली
राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने होली के गीतों पर मनमोहक नृत्य किया। फूलों की होली भी सभी के मन को उत्साहित कर गई। विख्यात गायिका निशिराज ने होली और देशभक्ति के गीतों से समां बांध दिया और सभी झूम उठे।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि
समारोह के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री (भारत सरकार) प्रो.एसपी सिंह बघेल थे। उन्होंने क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विख्यात गजल गायक सुधीर नारायन ने समापन भाषण दिया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, सांसद नवीन जैन, विधायक विजय शिवहरे, राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित थी।

इनका हुआ स्वागत
कांग्रेस नेता श्री राम टंडन, साहित्यकार डॉ. मधु भारद्वाज, सुनील विकल, राजीव तिवारी, डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, डॉ. आलोक मित्तल, गिरीश गुप्ता, टीएन अग्रवाल, प्रमोद सिंघल, पार्षद राकेश जैन आदि का भी स्वागत किया गया। संचालन पूर्व पार्षद दीपक खरे ने किया। आभार व्यक्त किया आदर्श नंदन गुप्त व प्रमोद अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल ने।

इनका हुआ सम्मान
इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख शख्सियतों को सम्मानित किया गया। इनमें लंगडे की चौकी मंदिर के महंत गोपी गुरु (आध्यात्म), डॉ. लवकुश मिश्रा (शिक्षा), डॉ. सुरभि गुप्ता (चिकित्सा), इतिहासकार राज किशोर शर्मा राजे (साहित्य), प्रतिभा केशव तलेगांवकर (संस्कृति), सुमन सुराना (समाजसेवा)। कांग्रेस नेत्री डॉ. मधुरिमा शर्मा को शक्ति स्वरूपा सम्मान प्रदान किया गया।

मित्र मिलाप की टीम ने संभाली व्यवस्था
पूर्व पार्षद दीपक खरे के नेतृत्व में विजय गुप्ता (संयोजक), राकेश मित्तल (अध्यक्ष), राजेश खंडेलवाल, संजय गोयल, दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अल्पेश खंडेलवाल, अजय रंगीला, सुधीर उपाध्याय और ने संभाली व्यवस्था।

क्रांतिकारी परिवारों ने किया स्वागत
हार्डी बम कांड के क्रांतिकारी स्व. वासुदेव गुप्त (अग्रवाल) के परिजन अशोक अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, आयुष गुप्त, उर्मिला देवी, निर्मला अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, माधुरी अग्रवाल, स्नेह बंसल, सारिका अग्रवाल और स्व.रोशनलाल गुप्त करुणेश परिवार के संजय गुप्ता, आदर्श नंदन गुप्ता, शरद कुमार गुप्ता, अभिनंदन गुप्ता, अभिज्ञान गुप्ता ने सभी का स्वागत किया।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की मौजूदगी
आगरा व्यापार मंडल के कन्हैयालाल राठौर, हेल्प आगरा के राजीव गुप्ता, जौहरी बाजार व्यापार समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गुप्ता, लुहार गली व्यापार समिति महामंत्री संजीव अग्रवाल, युवा संगठन के अध्यक्ष गणेश बंसल, अबुंज अग्रवाल, सेव का बाजार समिति के अजय कुमार जैन की उपस्थिति रही।
To read Dr Bhanu Pratap Singh books in Hindi and English please Click this link on WhatsApp
उल्लेखनीय उपस्थिति
आनंद शर्मा, एसपी सिंह, राहुल सिंघई, असलम सलीमी, संदीप जैन (सभी पत्रकार), अशोक चौबे, शबाना खंडेलवाल, डॉ. गिरधर शर्मा, वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल जैन, अंबरीश पटेल, पार्षद राकेश जैन, राजकुमार पथिक, ममता सिंघल, ज्योति जादौन, राकेश भटनागर, ध्रुव वर्मा, समी आगाई, टोनी फास्टर, ऋषि अग्रवाल, प्रमोद सिंघल, राम कुमार शर्मा, सुधीर गुप्ता, नंद नंदन गर्ग, हरीमोहन सिंह कोठिया, राजीव शर्मा, अशोक गुप्ता, श्वेता सागर, रामेंद्र शर्मा, पार्षद राकेश जैन, गर्ग, विष्णु कटारा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- Shubham Umaji Pawar Honoured as ‘Best Real Estate Channel Partner Company in Pune’ at Maharashtra Udyog Bhushan Puraskar 2026 - September 5, 2026
- आगरा के चर्चित तेजाब कांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला: 13 महीने जेल काटने के बाद निर्दोष साबित हुआ कल्लू, असली आरोपियों पर चलेगा नया मुकदमा - September 4, 2026
- आगरा को दोबारा कहानी का ‘हब’ बनाने की अनूठी पहल: होटल ग्रांड में 7 से 9 सितंबर तक होगी तीन दिवसीय राष्ट्रीय कहानी कार्यशाला - September 4, 2026