उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से प्रत्याशी राहुल गांधी पर निशाना साधा है. सीएम योगी के बयान का वीडियो वायरल हो रहा है. इस बयान में सीएम योगी ने कहा ‘लोगों को मालूम है कि जब भी भारत में संकट आएगा, राहुल गांधी सबसे पहले इटली भागेगा
कांग्रेस का घोषणा पत्र आपने देखा होगा. इंडिया अलायंस स्वार्थ का गठबंधन है. ये देश के लिए नहीं है. पाकिस्तान का एक पूर्व मंत्री राहुल गांधी की तारीफ कर रहा है. यानी भारत में कोई तारीफ नहीं करता क्योंकि लोगों को मालूम है जब भी भारत में संकट आएगा, राहुल गांधी सबसे पहले इटली भागेगा.
इसके अलावा सीएम ने कहा कि पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को मिलने वाले आरक्षण में किसी भी प्रकार से किसी भी दल को सेंध नहीं लगाने दिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश में अगर कोई बीमार है…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘कांग्रेस के लोगों की तारीफ अब पाकिस्तान के लोग कर रहे हैं. पाकिस्तान का पूर्व मंत्री जिसने पुलवामा में हमारे जवानों की शहादत पर खुशियां मनाई थी वह व्यक्ति आज राहुल गांधी को समर्थन की बात कर रहा है.’
सीएम ने बदायूं में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश में अगर कोई बीमार है और इलाज के लिए पत्र भेजता है, तो पैसा सीधे उसके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है जनधन योजना के जरिए 50 करोड़ बैंक खाते खोले गए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सरकार में जो कमीशन सिस्टम चलता था, वह अब बंद हो गया है.”
सीएम ने कहा कि केवल 3 दिन का समय आपके पास है. 5 को प्रचार थम जाएगा. अगले तीन दिन घर घर जाकर लोगो को जगाइए, देश के लिए जगाइए। फिर से भाजपा आवश्यक है.
-एजेंसी
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026