मुंबई: एक दीवाने की दीवानियत का ट्रेलर अब रिलीज़ हो चुका है, और इसे खाकर लगता है कि यह वास्तव में इंतज़ार के काबिल था। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी ने अपनी शानदार केमिस्ट्री, रोमांस, इमोशन और दमदार म्यूजिक से इंटरनेट पर धूम मचा दी है। ट्रेलर देखकर साफ है कि ये फिल्म इस दिवाली दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देने वाली है।
निर्देशक मिलाप मिलन ज़वेरी ने ट्रेलर के बारे में बात करते हुए कहा, “ट्रेलर में एक बार फिर हर्षवर्धन और सोनम के किरदारों के बीच मोहब्बत, नफरत और दर्द को दिखाया गया है, साथ ही फिल्म का म्यूज़िक भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।”
मिलाप ने आगे कहा, “हमारी फिल्म एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा है। ट्रेलर में डायलॉग, म्यूज़िक और दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस की झलक साफ दिखती है। हमें उम्मीद है कि दर्शकों को ट्रेलर पसंद आएगा और वे फिल्म से और ज़्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे।”
अंशुल गर्ग द्वारा निर्मित और राघव शर्मा के सह-निर्माण में बनी, मिलाप मिलन ज़वेरी के निर्देशन में तैयार एक दीवाने की दीवानियत इस दिवाली, 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
ट्रेलर को मिल रही ज़बरदस्त प्रतिक्रिया के बाद फिल्म के प्रति उत्साह और बढ़ गया है जिससे एक दीवाने की दीवानियत इस दिवाली की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन गई है।
- दर्द को द्वेष नहीं, भक्ति और करुणा में बदला..संत रविदास जी के विचारों से गूंजा आगरा, भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय समरसता महोत्सव शुरू - October 2, 2026
- Agra News: बालिकाओं के लिए एलईडी और खाद्य सामग्री भेंट कर लायंस क्लब प्रयास ने वनवासी कल्याण आश्रम में किया सेवा कार्य - October 2, 2026
- जनकपुरी महोत्सव 2026: मिथिला नगरी के रूप में सजी ताजनगरी, 3 अक्टूबर से शुरू होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान - October 2, 2026