प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए लाइव स्टोरी टाइम सौगात लेकर आया है। प्रतिदिन देश-विदेश का इतिहास और बड़ी हस्तियों के जन्मदिन के बारे में जानकारी दी जा रही है। ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपके बहुत काम की जानकारी है। सामान्य ज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए भी महत्वपूर्ण है। सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए तो अत्यधिक उपयोगी है।
आज के दिन का इतिहास
1898 – अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको का अपने कब्जे में लिया।
1922 – ब्रिटिश ब्राॅडकास्टिंग कॉरपोरेशन की स्थापना।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु की।
1972 – पहले बहुद्देशीय हेलिकॉप्टर एस ए 315 का बैंगलोर में परीक्षण।
1980 – पहली हिमालय कार रैली को बम्बई (मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
1985 – सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ़्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फ़ाँसी।
1991 – दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1995 – कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
1998 – भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए सहमत।
2000 – श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।
2004 – कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।
म्यांमार के प्रधानमंत्री खिन न्युंट को भ्रष्टाचार के आरोप में अपदस्थ कर नजरबंद कर रखा गया।
2005 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।
2007 – आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं। बेनजीर भुट्टो की मोटर कार रैली में हुये आत्मघाती हमले में 139 लोगों की मौत हुई और 450 अन्य घायल हुए। इस आत्मघाती हमले में भुट्टो बाल बाल बचीं।
कनाडा की संसद के निचले सदन ने म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू-की को कनाडा की मानद नागरिकता देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके (सैन फ़्रांसिस्को) में एलेन टेलिस्कोप एरे (एटीए) लगाया गया।
2008- उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।
आज विशिष्ट व्यक्तित्व जन्मदिन
1950 – ओम पुरी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
1925 – नारायण दत्त तिवारी – उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री
1925 – इब्राहिम अल्काज़ी – भारतीय रंगमंच के प्रसिद्ध निदेशक और नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के पूर्व निदेशक थे।
1919 – विलियमसन ए. संगमा – भारतीय राज्य मेघालय के भूतपूर्व प्रथम मुख्यमंत्री थे।
- Agra News: नल में पानी न आने से मचा हाहाकार, भटकते रहे लोग, शास्त्रीपुरम समेत कई क्षेत्रों में परेशानी - September 20, 2024
- आगरा के व्यापारियों से अखिलेश बोले- सपा सरकार बनी तो आगरा और मथुरा का पूरी ताकत से होगा विकास - September 20, 2024
- आगरा रामलीला महोत्सव: दशानन ने दी सम्राट होने की दुहाई, रथ रहा आकर्षण का केंद्र - September 20, 2024