यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे पति-पत्नी व ढाई साल के बच्चे की ट्रेन से कटकर मौत
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे पति-पत्नी और ढाई साल के बच्चे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर आला अधिकारी पहुंच रहे हैं।
इंटरनेट मीडिया के इंस्टाग्राम नेटवर्क पर रील बनाने का शौक पति-पत्नी और उनके दुधमुंहे बच्चे के लिए जानलेवा बन गया। रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे सीतापुर के लहरपुर कस्बे के रहने वाले इस दंपति व उसके दो साल के बेटे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया।
रेलवे ट्रैक पर बना रहे थे रील
यह परिवार पड़ोसी जिला सीतापुर के लहरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था जो हरगांव के पास क्योटी गांव में लगे चालीसवें के मेले में आया था। जहां से बुधवार की सुबह वह अपनी पत्नी व बच्चे के साथ रेलवे ट्रैक पर बने पुल पर रील बना रहा था।
साभार सहित
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026