आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में तैनात एक जूनियर डॉक्टर पर बालिका के यौन शोषण का आरोप लगा है।
शाहगंज क्षेत्र की 11 साल की बालिका को टाइफाइड बिगड़ने पर भर्ती किया गया था। आरोप है कि मंगलवार की रात को गर्मी अधिक होने के कारण बालिका अपनी मां के साथ गैलरी में टहल रही थी, उसे कुछ परेशानी हुई तो जूनियर डॉक्टर प्रथम वर्ष वार्ड के बगल में स्थित अपने कमरे में ले गया। उसका ब्लड प्रेशर चेक करने लगा।
बालिका की मां किसी काम से वार्ड में चली गई। कुछ देर बाद ही बालिका रोती हुई जूनियर डॉक्टर के कमरे से भागते हुए बाहर आई। तीमारदार आ गए, रात में पुलिस भी आ गई। जूनियर डॉक्टर का नाम दिलशाद बताया गया है। प्राचार्य प्रशांत गुप्ता ने बताया की मामला उनकी जानकारी में आया तो आरोपी को निलंबित कर दिया गया ।
अनेक संगठनों ने आरोपी जूनियर डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
साभार सहित
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026