आगरा: कमला नगर बाईपास पर सर्वोदय अस्पताल के सामने बुधवार की तड़के तीन बजे बाइक सवार दंपत्ति को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल पति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बताया गया है कि नगला रामबल के निवासी आकाश न्यू आगरा के कौशलपुर निवासी अपने भाई की शादी में शामिल होकर पत्नी मीनू के साथ देर रात घर वापस आ रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दंपत्ति को बाइक समेत रौंद दिया। दुर्घटना में मीनू की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुधवार सुबह आकाश की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। उनका कहना था हादसे के आधे घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सुबह चार बजे पुलिस ने जाम खुलवाया।
दंपत्ति की मृत्यु की जानकारी होने पर शादी वाले घर में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष कमला नगर सोवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
- फाल्गुन के रंग में रंगी ताजनगरी: कहीं टॉफी-चॉकलेट की होली, तो कहीं फूलों की वर्षा के बीच गूँजा ‘श्याम बाबा का नाम’ - February 26, 2026
- आगरा में गजब की जालसाजी: झारखंड के युवक के नाम पर ले लिया 4.56 लाख का लोन, साढ़े चार साल बाद हुआ खुलासा - February 26, 2026
- Agra News: शमसाबाद में ‘डिजिटल दरिंदगी’, प्रेम संबंध टूटा तो युवक ने वायरल कीं अश्लील फोटो, पीड़िता का परिवार सदमे में - February 26, 2026