Panchang

रविवार, ५ सितम्बर २०२१ का पंचांग, इतिहास, आज Teachers Day सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिन

Horoscope NATIONAL PRESS RELEASE REGIONAL RELIGION/ CULTURE

हमारे जीवन में ग्रह, नक्षत्र निश्चित रूप से प्रभाव डालते हैं। राहुकाल का भी प्रभाव होता है। इसी क्रम में पंचांग की महत्ता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, राहुकाल में अगर कोई शुभ कार्य न किया जाए तो उत्तम रहता है। इस कारण पंचाग के बारे में संपूर्ण जानकारी यहां दी जा रही है। साथ ही आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन है। इसके अलावा प्रसिद्ध हस्तियों के जन्मदिन के बारे में भी जानकारी मिलेगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह अत्यधिक उपयोगी बातें हैं।

पंचांग

तिथि                       • त्रयोदशी ०८:२१ तक

तदुपरांत                  • चतुर्दशी

मास                        • भाद्रपद कृष्ण पक्ष

व्रत/पर्व/उत्सव         • श्री सूर्यदेव जी

                               • मासिक शिवरात्रि, शिक्षक दिवस

सूर्योदय                    • ०५:५९ बजे

सूर्यास्त                    • १८:३४ बजे

चन्द्रोदय                   • २८:५९+ बजे

चन्द्रास्त                    • १७:४९ बजे

दिनमान                   • १२घं ३५मि ०४से

मध्याह्न                    • १२:१६ बजे

रात्रिमान                  • ११घं २५मि २२से

विक्रम संवत्            • २०७८ (आनंद)

शक संवत्               • १९४३ (प्लव)

कलि संवत्              • ५१२३  

सूर्य राशि                 • सिंह

सूर्य नक्षत्र                • पूर्वाफाल्गुनी

चंद्र राशि                  • कर्क १८:०७ तक

तदुपरांत                  • सिंह

नक्षत्र पद                 • च२- अश्लेषा ०६:०१ तक

                              • च३- अश्लेषा १२:०५ तक

                              • च४- अश्लेषा १८:०७ तक

                              • च१- मघा २४:०७+ तक

                              • च२- मघा

योग                       • परिघ ०८:३३ तक

तदुपरांत                 • शिव

अमृत काल             • १६:३० से १८:०७ तक

अभिजित मुहूर्त        • ११:५१ से १२:४२ तक

विजय मुहूर्त             • १४:२२ से १५:१३ तक

गोधूलि मुहूर्त            • १८:२१ से १८:४५ तक

ब्रह्म मुहूर्त                • २८:२८+ से २९:१४+ तक

दिशाशूल                 • पश्चिम

राहुकाल                  • १७:०० से १८:३४ तक

भद्रा                        • ०८:२१ से २०:०४  तक

अग्निवास                • पाताल ०८:२१ तक

तदुपरांत                  • पृथ्वी

  स्थान: आगरा, उ.प्र. (स्थानानुसार ०५-२० मिनट -/+ अंतर सम्भव)*        

अग्रिम पर्व/व्रत/उत्सव/त्योहार

👉🏻 ०५ सितम्बर रविवार, शिक्षक दिवस।

👉🏻 ०६ सितम्बर सोमवार, दर्श अमावस्या, पिठोरी अमावस्या, अन्वाधन।

👉🏻 ०७ सितम्बर मंगलवार, भाद्रपद अमावस्या, वृषभोत्सव।

👉🏻 ०९ सितम्बर गुरुवार, सामवेद उपाकर्म, वराह जयंती, हरतालिका तीज।

👉🏻 १० सितम्बर शुक्रवार, गणेश/विनायक चतुर्थी।

👉🏻 ११ सितम्बर शनिवार, ऋषि पञ्चमी, सम्वत्सरी पर्व।

👉🏻 १२ सितम्बर रविवार, स्कन्द. षष्ठी, ज्येष्ठ गौरी आवाहन।

👉🏻 १३ सितम्बर सोमवार, ललिता सप्तमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ, दूर्वाष्टमी, ज्येष्ठ गौरी व्रत।

आज के दिन का इतिहास

1666 – लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और आठ लोगों की मौत हो गयी।

1798 – फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया।

1836 – सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1839 – चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ।

1914 – ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ।

1944 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की।

1972 – म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फिलीस्तीनी समूह ब्लैक सितम्बर ने 11 इजरायली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी।

1975 – पुर्तग़ाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेज़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1987 – अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिये 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया।

1991 – नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।

1997 – अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन् 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।

1999 – वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफ़ात के मध्य शर्म अल शेख़ (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

2000 – नील्जिमालम्बा रूस में अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त, वे इस पद को सुशोभित करने वाली पहली एशियाई महिला हैं।

2001 – फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद हेतु चुने गये।

2002 – अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई पर जानलेवा हमला, पर वे सुरक्षित रहे।

2005 – मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।

2008- रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ़ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की।

2009- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।

2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक़, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबाेला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी।

आज जन्मदिन

1993 – अजीत सिंह यादव – भाला फेंक के भारतीय पैरा एथलीट हैं।

1986 – प्रज्ञान ओझा, भारतीय क्रिकेटर

1958 – के. के. अग्रवाल – भारतीय चिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ थे।

1933 – लक्ष्मीनारायण रामदास – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ पाने वाले भारतीय।

1910 – फ़िरोज़ पलिया, भारतीय क्रिकेटर

1905 – वाचस्पति पाठक – प्रसिद्ध उपन्यासकार।

1888 – सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन -भारत के दूसरे राष्ट्रपति

1872 – चिदंबरम पिल्लई – तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक।

 प्रस्तुतिः पं. वेद प्रकाश शुक्ल

Dr. Bhanu Pratap Singh