history today

12 October, 2021: जानिए देश-विदेश का इतिहास, आज विजयराजे सिंधिया, निदा फाजली, शिवराज पाटिल का Birth Day

BUSINESS Crime ENTERTAINMENT HEALTH Horoscope INTERNATIONAL NATIONAL POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL RELIGION/ CULTURE लेख वायरल साक्षात्कार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए लाइव स्टोरी टाइम सौगात लेकर आया है। प्रतिदिन देश-विदेश का इतिहास और बड़ी हस्तियों के जन्मदिन के बारे में जानकारी दी जा रही है। ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपके बहुत काम की जानकारी है। सामान्य ज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए भी महत्वपूर्ण है। सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए तो अत्यधिक उपयोगी है।

आज के दिन का इतिहास

1860 – ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर क़ब्ज़ा जमाया।

1986 – 12 अक्टूबर – जनवरी 87 से आगामी 5 वर्षों के लिए जेवियर परेज द कुइयार सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित।

1992 – मिस्त्र की राजधानी काहिरा में भूकंप से करीब 510 लोगों की मौत।

1997 – अल्जीरिया के सिदी दाउद में 43 लोगों का नरसंहार।

1999 – पाकिस्तान में सेना द्वारा तख्ता पलट के बाद जनरल परवेज मुशर्रफ़ सत्ता पर क़ाबिज़, संयुक्त राष्ट्र की गणना के अनुसार छ: अरबवाँ शिशु का सरायेवों में जन्म, अंतरिक्ष अन्वेषण यान गैलिलियो बृहस्पति ग्रह के ज्वालामुखीय चन्द्रमा आई.ओ.के. नजदीक पहुँचा।

2000 – अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ फ़्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित।

2001 – संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

2002 -यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने पाकिस्तान में सम्पन्न चुनावों में धांधली का आरोप लगाया।

बाली के एक नाइटक्लब में आतंकवादी हमले में 202 लोगों की मौत।

2004 – पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।

2007 – अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर व संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से वर्ष 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 – रायबरेली के लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री के लिए तीन माह पहले दी गई लगभग पाँच सौ एकड़ ज़मीन उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस ली। केरल की सिस्टर अल्फोंसा भारत की पहली महिला संत बनी।

2013 – वियतनाम की एक पटाखा फैक्ट्री में बम धमाके से 15 लोगों की मौत।

2014 – इवो मोरालेस दोबारा बोलीविया के राष्ट्रपति चुने गए।

आज विशिष्ट व्यक्तित्व जन्मदिन

1864 – कामिनी राय – प्रमुख बंगाली कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी महिला थीं।

1888 – पेरीन बेन – पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी थीं।

1908- आत्माराम- प्रसिद्ध वैज्ञानिक

1911 – विजय मर्चेन्ट – डॉन ब्रैडमैन के ज़माने के महान् भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।

1919 – विजयाराजे सिंधिया – ‘भारतीय जनता पार्टी’ की प्रसिद्ध नेता थीं।

1935- शिवराज पाटील, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पंजाब के राज्यपाल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष

1938- निदा फ़ाज़ली- प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार

1963 – शिवकुमार ‘बिलगरामी’ – समकालीन गीतकार एवं ग़ज़लकार हैं जो अपने मौलिक लेखन और चिंतन के लिए जाने जाते।

1980 – किरण मिश्रा – समाजशास्त्र।

1894 – अकबर हयद्री – भारतीय सिविल सेवक और राजनीतिज्ञ थे।

Dr. Bhanu Pratap Singh