उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के लाइनबाजार क्षेत्र के शिवापार में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक शख्स को बच्चा चोरी के शक में दौड़ा लिया। लोगो की पिटाई के डर से वह शख्स राजमार्ग पर बने फुटओवर ब्रिज की रेलिंग पर चढ़ गया। कई घंटों तक वह वहीं चढा रहा फिर कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो लोगो के पीछे ग्रामीण बच्चा चोर होने के शक में भागे। भीड़ से बचने के लिए दोनो शख्स भागने लगे। जिसमें से एक शख्स को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा शख्स बचने के लिए फुटओवर ब्रिज पर चढ़ गया। बार बार वह कूदने की धमकी दे रहा था। अंत नौ घंटे के बाद वह ब्रिज से नीचे कूद गया। थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे ने ओवरब्रिज पर चढ़े शख्स को मानसिक रोगी बताया।
शख्स का नाम अवनीश कुमार बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने उसे नीचे उतारने के कई प्रयास किए, लेकिन जब पुलिसकर्मी ब्रिज पर चढ़कर अवनीश के पास पहुंचने लगे, तभी उसने अचानक नीचे छलांग लगा दी।
साभार सहित
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026