तृणमूल कांग्रेस TMC से राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन को शीतकालीन सत्र के शेष हिस्से के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. उनके ख़िलाफ़ ये कार्रवाई राज्यसभा में ‘निंदनीय बर्ताव’ के कारण की गई है.
राज्यसभा के सभापति के अनुसार, “डेरेक ओ ब्रायन सदन की वेल में घुस गए थे और वहां नारेबाज़ी की और सदन की कार्यवाही में बाधा डाली.”
बुधवार को लोकसभा की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक को लेकर सदन में विपक्ष की पार्टियां सवाल पूछ रही थीं. शोर-शराबा और हंगामा बढ़ता देख सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी.
कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां सवाल पूछ रही हैं कि आखिर सदन की सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई. कांग्रेस की मांग है कि दोनों सदनों में गृहमंत्री अमित शाह इस सवाल का जवाब दें.
बुधवार को संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई. साल 2001 में संसद में हुए हमले की सालगिरह पर बुधवार को लोकसभा में दो लोग विजिटर गैलरी से सांसदों के कक्ष में कूद गए. इन लोगों ने पीले रंग की गैस स्प्रे की और नारे लगाए. जिस समय सदन के अंदर ये वाकया हुआ उस समय शून्यकाल चल रहा था.
लगभग इसी समय सदन के बाहर संसद के परिसर में एक पुरुष और एक महिला- अनमोल शिंदे और नीलम देवी- ने ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाते हुए छोटे से कनस्तरों से रंगीन गैस स्प्रे किया.
गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बनायी है.
गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि जांच कमिटी संसद की सुरक्षा में हुई चूक और इसकी वजहों की पहचान करेगी और इसे बेहतर करने के लिए मंत्रालय को जल्द रिपोर्ट सौंपेगी.
-एजेंसी
- आगरा में ललित की संदिग्ध मौत मामला: अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की - October 22, 2026
- आगरा में एमएलसी चुनाव पर सियासी घमासान: सपा के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कहा— “छल-बल नहीं, संगठन की ताकत से जीतेंगे” - October 22, 2026
- लालकृष्ण आडवाणी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए आगरा में हुआ विशेष हवन: सदरभट्टी स्थित हरमिलापी मंदिर में द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन ने की प्रार्थना - October 22, 2026