टाइम मैगजीन ने साल 2024 के लिए 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में पहलवान साक्षी मलिक को जगह मिली है.
साक्षी मलिक के अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है.
100 सबसे प्रभावशाली लोगों में जगह मिलने पर साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ”टाइम मैगजीन की लिस्ट में जगह मिलने पर गर्व महसूस हो रहा है.”
यौन उत्पीड़न मामले में अभियुक्त बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ साक्षी मलिक पिछले एक साल से अपने साथी पहलवानों विनेश फ़ोगाट और बजरंग पुनिया के साथ संघर्ष कर रही हैं.
बृजभूषण सिंह के खिलाफ आंदोलन करने की वजह से साक्षी मलिक को टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शुमार किया है.
साक्षी मलिक ओलंपिक में मेडल जीतने वाली भारत की एकमात्र महिला पहलवान हैं. 2016 के रियो ओलंपिक में साक्षी मलिक कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही थीं.
-एजेंसी
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027: स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन तय; 10 सीटों पर बनी सहमति, ‘हाथ’ के सिंबल पर उतरेंगे प्रत्याशी - October 28, 2026
- गोरखपुर सीट पर सपा प्रत्याशी की हार पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वोट से नहीं, खोट से चुनाव जीत रही है BJP - October 28, 2026
- ग्रेटर नोएडा के PNB बैंक में करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप; FD तोड़कर उड़ाए 94 लाख और जेवर एयरपोर्ट मुआवजे के 1.29 करोड़, 5 कर्मचारी निलंबित - October 28, 2026