ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे खराब व्यवहार का हवाला देते हुए उसके साथ प्रस्तावित टी20 सीरीज रद्द करने का एलान किया है. तीन मैचों की यह टी20 सिरीज़ ऑस्ट्रेलिया में अगस्त में खेली जाने वाली थी.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया साइट एक्स के अपने हैंडल से किए एक ट्वीट में यह जानकारी दी है. उसने इस ट्वीट में बताया कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है. हालांकि इस ट्वीट में उसने उम्मीद जताई है कि वो भविष्य में अफगानिस्तान के साथ मिलकर काम करेगा.
इसमें लिखा गया, “दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों की क्रिकेट में भागीदारी जारी रखने के प्रति क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपनी प्रतिबद्धता जारी रखेगा. और भविष्य में द्विपक्षीय मैचों को फिर से शुरू करने के लिए आईसीसी और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर काम करेगा.”
-एजेंसी
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026