प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक वेबिनार के जरिए छात्रों-शिक्षकों व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों से चर्चा की। इस वेबिनार का उद्देश्य यूनियन बजट के शिक्षा के क्षेत्र पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर बात करना रहा। वेबिनार को शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित किया गया। इसमें सरकारी अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि, स्किल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, छात्र, शिक्षक और अन्य विशेषज्ञ शामिल हुए।
PM ने कहा, युवा हैं भविष्य निर्माता
पीएम ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी भविष्य के राष्ट्र निर्माता हैं। आज की युवा पीढ़ी को सशक्त करने का मतलब है भारत के भविष्य को सशक्त करना है। इसी सोच के साथ 2022 के बजट में शिक्षा क्षेत्र में 5 बातों पर जोर दिया गया है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना
कौशल विकास
शहरी नियोजन और डिजाइन
अंतर्राष्ट्रीयकरण (भारत में विश्व स्तरीय विदेशी विश्वविद्यालय)
AVGC (एनिमेशन विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग कॉमिक)
डिजिटल यूनिवर्सिटी से होगा सारी समस्याओं का हल
पीएम ने कहा कि यह बजट राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में मदद करेगा। नेशनल डिजिटल यूनिवर्सिटी भारत की शिक्षा व्यवस्था में अपनी तरह का अनोखा कदम है। डिजिटल यूनिवर्सिटी हमारे देश में विश्वविद्यालयों में सीटों की कमी की समस्या को पूरी तरह से खत्म कर सकती है। ई-विद्या हो, वन क्लास वन चैनल हो, डिजिटल लैब्स हों, डिजिटल यूनिवर्सिटी हो, ऐसा एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर युवाओं को बहुत मदद करने वाला है। ये भारत में गांव, गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी, सभी को शिक्षा के बेहतर समाधान देने का प्रयास है।
जानकारी के अनुसार इस वेबिनार के लिए कुछ विषय चुने गए। इसमें डिजिटल विश्वविद्यालय, डिजिटल शिक्षक, एक कक्षा एक चैनल की पहुंच बढ़ाना, उद्योग-कौशल संबंध को मजबूत बनाने के लिए प्रोत्साहन देना, शैक्षिक संस्थानों के विकास सहित अन्य विषयों को शामिल किया गया।
बजट 2022 में शिक्षा क्षेत्र को 1,04,278 करोड़ रुपए आवंटित
इस साल के बजट में शिक्षा क्षेत्र को कुल 1,04,278 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जो पिछले साल की तुलना में 11,054 करोड़ रुपए ज्यादा हैं। पिछले साल शिक्षा क्षेत्र को कुल 93,223 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। बजट 2022 में की गई घोषणाओं को तेजी से इम्प्लीमेन्ट कराने के लिए भारत सरकार विभिन्न क्षेत्रों के लिए लगातार वेबिनार का आयोजन करा रही है।
-एजेंसियां
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026