जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसके कुछ देर बाद ही सुरक्षाबलों ने दो आतंकी को मार गिराया। इसके थोड़ी देर बाद एक और आतंकी को ढेर कर दिया। अभी तक तीन आतंकी मारे गए हैं। फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। आतंकियों को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम घेर रखा है।
कश्मीर पुलिस ने बताया कि अनंतनाग के पहलगाम क्षेत्र में ईस्ट ऑफ बाटकूट में श्रीचंद टॉप (वन क्षेत्र) इलाके में मुठभेड़ चल रही है। इस ऑपरेशन को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।
पहलगाम क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। जंगल क्षेत्र में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।
-एजेंसियां
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026
- श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर सजी पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की भव्य अलौकिक छटा, परंपरागत मेले का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ - August 23, 2026
- नाम के साथ ‘था’ नहीं, ‘थे’ बनकर जिएं…आगरा में ‘वंडरफुल जैनिज्म-6’ का आयोजन, मुनिश्री समत्व सागर महाराज ने युवाओं को दिए जीवन-मूल्यों के संस्कार - August 23, 2026